अमेजन ने इंडिया में शुरू किया E-wallet, ऐसे लें 10% कैश बैक
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इंडिया ने भारत में डिजिटल वॉलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने इस ई वॉलेट ऐप के साथ अमेजन ने यूजर्स को आकर्षक ऑफर दे रही है। वॉलेट यूजर्स को 10 प्रतिशत कैश बैक ऑफर दे रही है। ये ऑफर रिटर्न की गई चीजों पर भी मिलेगा। बता दें कि ये ऑफर एक समय में एक ही ग्राहक के लिए उपलब्ध होगा।
पढ़ें- वॉट्सएप के नए फीचर में वीडियो कॉलिंग करना होगा और भी आसान

पढे़ं- ये हैं स्मार्टफोन डैमेज होने की 10 कॉमन वजह
रिटर्न कैश बैक पॉलिसी-
बता दें कि कंपनी की नई पॉलिसी के मुताबिक, यूजर्स को प्रॉडक्ट रिटर्न करने पर 10 प्रतिशत कैश बैक मिलेगा। हालांकि कई सेलर्स का मानना है कि यूजर्स कैश बैक की वजह से गैरजरूरी रिटर्न्स भी शुरू कर देंगे।
थर्ड पार्टी कंपनी को भी मिलेगा फायदा-
कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री शो में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार इसे दिसंबर में लॉन्च किए गए अमेजन पे पर लेटेस्ट फंडिंग अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स और अमेजन डॉट कॉम से अमेजन पे इंडिया में आया है। अमेजन पे ऑफर को सिर्फ अमेजन प्लेटफॉर्म के जरिए ही नहीं बल्कि थर्ड पार्टी वेब साइट्स जैसे, abhibus. com के ट्रांजेक्शन के जरिए भी उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कुछ वेंडर्स के साथ भी टाइअप किया है, जिनमें कैफे कॉफी डे, अमर चित्र कथा, इनरशेफ, फासूस और हाउसजॉय शामिल हैं।
फ्लिपकार्ट फोन-पे शुरु ऐप-
अमेजन की प्रतिद्वंद्वी भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने पहले से ही PhonePe लॉन्च कर रखा है। कंपनी ने अगस्त 2016 में यूपीआई आधारित पेमेंट्स ऐप को ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पेश की थी।
फ्रीचार्ज ई वॉलेट ऐप बिका-
स्नैपडील की सहयोगी कंपनी ई-वॉलेट ऐप फ्रीचार्ज के बिकने की खबर सामने आई। फ्री चार्ज को ऐक्सिस बैंक 385 करोड़ रुपए में खरीद रहा है। स्नैपडील ने ये सौदा करीब 2015 करोड़ के घाटे पर तय किया है। वर्तमान में फ्रीचार्ज का सालाना रेवेन्यू 80 करोड़ रुपए का है।
कस्टमर्स के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाना लक्ष्य-
अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पेमेंट श्रीराम जगन्नाथ ने इस ऑफर को यूजर्स के शॉपिंग एक्सीरियंस को बढ़ाने की प्रयास बताया। जगन्नाथ ने कहा, "हमारा लक्ष्य हमारे मार्केट प्लेस से कस्टमर्स की खऱीदारी के अनुभव को बेहतर बनाना है। इसके लिए हम अपने कस्टमर्स को अच्छे ऑफर्स पेश कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications








