शानदार ग्राफिक्स के साथ स्पाइडर मैन PS4 गेम लॉन्च, देखें टीजर
मार्वल कॉमिक्स एक बार फिर अपने सुपर हीरो स्पाइडर मैन के साथ लोगों को हैरान करने के लिए तैयार है। स्पाइडरमैन PS4 गेम लॉन्च हो चुका है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि इस गेम में काफी शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो स्पाइडर मैन सीरिज की कई फिल्मों से बेहतर है।
स्पाइडर मैन गेम को सोनी इंटरएक्टिन ने डिज़ाइन किया है। हर बार की तरह इस बार भी गेम में एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन ये पहले से काफी बेहतर है। ये गेम प्लेस्टेशन के लिए लॉन्च किया गया है। अगर आप टीजर में नोटिस करेंगे, तो इस बार स्पाइडर मैन की ड्रेस में बदलाव कर लुक भी चेंज किया गया है।

सोनी के प्रवक्ता ने कहा,"हम ये नहीं कहेंगे कि ये पहले से ज्यादा आसान है, हमने इसे मुश्किल बनाया है, लेकिन ये भी सच है कि अब आप इसकी तुलना वाकई फ़िल्मों से कर पाएंगे और अगर आप इसे खेल रहे हैं तो इसे देखने वाले को भी उतना ही आनंद आएगा।"
पढ़ें- यहां से iPhone X खऱीदने पर मिलेगा 10,000 रुपए का कैशबैक
अगर आप स्पाइडर मैन सीरिज के फैन रहे हैं, या आपको स्माइडर मैन गेम और मूवी पसंद आती रही हैं, तो ये प्लेस्टेशन गेम आपको जरूर पसंद आएगा।
पढ़ें- इस कंपनी ने पेश किया "लूट लो" ऑफर, 60 परसेंट डिस्काउंट पर मिलेगा 5 गुना ज्यादा डेटा
ये गेम एक कहानी पर चलता है, जिसमें विलेन इनविजिबल है और पूरे शहर को अपनी ताकत से बर्बाद करना चाहता है, स्पाइडर मैन उसे रोकने की कोशिश करता है और इस बीच आपको शानदार ग्राफिक्स के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। अपनी हर फिल्म की तरह इस गेम में भी स्पाइडरमैन एक शॉट में उलटा लटका हुआ नजर आता है।
यहां देखिए स्पाइडर मैन PS4 गेम का टीजर...


Click it and Unblock the Notifications








