इस बेहतरीन 5G स्मार्टफोन की कीमत में हुई 3,000 रुपए की कटौती
शाओमी कंपनी का एक नया फोन बेहतरीन फोन अब सस्ता हो गया है। कंपनी के इस फोन का नाम Mi 10T है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने कटौती की है। इस फोन की कीमत लॉन्च के वक्त 35,999 रुपए थी और अब इसमें 3000 रुपए की कटौती की गई है। लिहाजा, अब यह फोन 32,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Mi 10T की कीमत में कटौती
आपको बता दें कि शाओमी ने अपनी तरफ से इस फोन की कीमत में हुई कटौती के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन Mi 10T को नई कीमत के साथ Flipkart और Mi.com पर लिस्ट करा दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया था और दोनों ही वेरिएंट को अब सस्ता कर दिया गया है।
वेरिएंट्स और नई कीमत
इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत पहले 35,999 रुपए थी लेकिन अब 32,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत पहले 37,999 रुपए थी लेकिन अब यह फोन 34,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन को यूज़र्स कॉस्मिक ब्लैक और लुनर सिल्वर के दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है, जो 8 जीबी रैम के साथ आता है।
इस फोन तीसरा कैमरा सेटअप
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है।
इस फोन की कनेक्टिविटी और बैटरी
Mi 10T के कनेक्टिविटी की बात करें तो यह एक 5जी स्मार्टफोन है। इसके अलावा इस फोन में 4G LTE, WiFi 6, Bluetoooth 5.1, GPS जैसे तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं। इस फोन के साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं इस फोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 5000 एमएएच की एक बैटरी दी है, जो 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








