Home
News

बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं मोबाइल एप

By Rahul

स्‍कूल जाने से पहले बच्चे अगर क्‍लास में मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सीखने की क्षमता तेजी से बढ़ती है और प्राथमिक शिक्षा शुरू करने के लिए वे जल्दी तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें: जरा बच कर, कहीं असली की जगह नकली फोन खरीद लें

एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। बचपन एवं प्राथमिक शिक्षा विशेषज्ञ न्यूयार्क विश्वविद्यालय की प्राध्यापक सुसान न्यूमान के अनुसार, "शिक्षा के लिए विकसित किसी मोबाइल एप के मार्गदर्शन में इस्तेमाल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा कर सकते हैं।

बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं मोबाइल एप

मुख्य शोधकर्ता न्यूमान ने कहा, "हमारे शोध का उद्देश्य यह देखना था कि क्या प्रेरणा प्रदान करने वाले एप के जरिए बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति को तेज किया जा सकता है, और हमने पाया कि हां ऐसा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कम आय वाले शिशु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में 'लर्न विद होमर' नाम के एक शैक्षिक एप के बच्चों पर प्रभाव का अध्ययन किया।

पढ़ें: वाट्स एप में एक साथ कैसे भेजें ढेरों फोटो ?

बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं मोबाइल एप

एपल के मोबाइल आईपैड पर चलने वाले एप में एक व्यवस्थित कार्यक्रम के जरिए बच्चों को शब्दों की ध्वनियों एवं कहानियां पढ़ने में शामिल किया जाता है। यह शोध 10 कक्षाओं में 148 बच्चों पर किया गया। शुरुआती अध्ययन से जुड़े अनेक परीक्षणों के बाद अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में स्वरविज्ञान की अच्छी समझ विकसित हो गई, जबकि अन्य तरह के एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में ऐसा नहीं हुआ।

बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं मोबाइल एप

स्वरविज्ञान संबंधी ज्ञान में बच्चे ध्वनि के जरिए उससे बनने वाले शब्दों की पहचान कर पाते हैं तथा यह प्राथमिक शिक्षा शुरू करने का अहम संकेतक होता है। अध्ययन को शिकागो में हुए अमेरिकी शिक्षा अनुसंधान संघ की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Using mobile apps in preschool classrooms may help improve early literacy skills and boost school readiness for children, says a new study.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X