Home
News

जानें 2021 में भारत में Twitter पर किस Tweet को किया सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट

2021 का साल खत्म होने जा रहा है। नया साल शुरू होने से पहले, Twitter ने 2021 में भारत में टॉप ट्रेंड्स और मोमेंट्स की घोषणा की है। ट्विटर ने कहा कि 2021 में टॉप घोषणाओं में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस द्वारा भारत में कोविड-19 राहत कोष में डोनेशन के ट्वीट को सबसे अधिक बार रीट्वीट किया गया था। तो आइए नजर डालते है उन ट्वीट्स के बारे में जिन्हें इस साल यानी 2021 में भारत में सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट (किया गया हैं।

जानें 2021 में भारत में Twitter पर किस Tweet को किया सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट

ये हैं 2021 में भारत में Twitter पर सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट किए जाने वाले ट्वीट्स

वहीं भारत में 2021 में, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जब अपनी बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए ट्वीट किया था तो वह इस साल देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था। तो आइए डालते है उन कुछ मोमेंट्स के बारे में जिन्हें Twitter पर सबसे ज्यादा Like और Retweet किया गया था।

सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला Tweet

जैसा कि हमने ऊपर पहले ही बताया है कि भारत के कोविड-19 राहत कोष में डोनेशन देने पर पैट कमिंस का ट्वीट 2021 में भारत में सबसे अधिक रीट्वीट किया गया ट्वीट था। यह इस वर्ष भारत में सबसे अधिक कोट किया गया ट्वीट भी था। अब तक, इसे 487.1K लाइक, 114.2K रीट्वीट और 21.9K कोट्स मिल चुके हैं।

सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट

वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी के जन्म पर Twitter पर इसकी जानकारी देने के लिए ट्वीट किया था। उनका यह ट्वीट इस साल सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट है, जिसे 50.7K रीट्वीट, 539.1K लाइक और 9421 कोट्स मिले हैं। जबकि साल 2020 में अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी की खबर वाला ट्वीट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।

Suicide Machine: स्विट्जरलैंड सरकार ने सुसाइड मशीन को दी मंजूरी, 1 मिनट में होगी बिना दर्द मौत

वहीं सरकार में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कोविड-19 वैक्सीन के डोज के दौरान किया गया ट्वीट है। जिसे 45.1K रीट्वीट किया गया। जबकि सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट भी मोदी का ही है जो उन्होंने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने के लिए किया था, इसे 297.9K लाइक्स मिले थे।

Instagram New Feature: इंस्टाग्राम ने पेश किया टेक ए ब्रेक फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया ट्वीट

आईपीएल के दौरान एमएस धोनी के मैच जिताने के बाद विराट कोहली ने सराहना करते हुए ट्वीट किया था। इस साल खेलों में सबसे अधिक रीट्वीट किया गया यह Tweet था। साथ ही यह इस साल खेलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट भी था, जिसे 529.6K लाइक्स और 91.7K रीट्वीट मिले।

भारत में इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा Google पर क्या सर्च किया, यहाँ देख लीजिए जवाब

सबसे ज्यादा रीट्वीट किए गए हैशटैग

Twitter ने 2021 में भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये गए टॉप हैशटैग की लिस्ट भी जारी की हैं। इसमें #Covid19 भारत में चार्ट में सबसे ऊपर था, इसके बाद #FarmersProtest और #TeamIndia दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं ट्विटर इंडिया ने यह भी ट्वीट करके बताया है कि इस साल भारत में सबसे ज्यादा किस इमोजी को ट्वीट किया गया है। इसके लिए फोल्डेड हैंड नंबर एक पर है। इसके लिए आप नीचे दिया गया ट्वीट देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Most Liked and Retweeted Tweets on Twitter in India in 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X