...तो क्या स्मार्टफोन बदल जाएगा टैबलेट में
स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच नई तकनीक के जरिए अपने स्मार्टफोन को और भी हाईटेक और यूनिक बनाने की होड़ लगी है। सभी कंपनियां यूनिक फीचर्स और तकनीक की खोज में लगी हैं और उन्हें लेकर पेटेंट भी दाखिल कर रही हैं। अब इसी क्रम में पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने एक ऐसी तकनीक पर पेटेंट किया है, जिसमें स्मार्टफोन टैबलेट में बदल जाएगा।
मोटोरोला का ये स्मार्टफोन फोल्डेबल तकनीक के साथ आएगा, जिसमें स्मार्टफोन को पूरा खोलने पर ये टैबलेट की तरह नजर आएगा और फोल्ड करने पर ये स्मार्टफोन बन जाएगा।

फोल्डेबल स्मार्टफोन तकनीक पर पेटेंट दाखिल करने वाली मोटो अकेली कंपनी नहीं है। इसके पहले आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल से लेकर सैमसंग और एलजी तक फोल्डेबल डिवाइस के कॉन्सेप्ट पर पेटेंट अर्जी दे चुकी हैं। मोटोरोला का ये स्मार्टफोन बाकी कंपनियों के फोल्डेबल डिवाइस से इसीलिए अलग होगा, क्योंकि ये पूरी तरह खोलने पर टैबलेट में बदल जाएगा।
सितंबर 2016 में WIPO की तरफ से सामने आई जानकारी में कहा गया था कि मोटोरोला फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। अब इस खबर को LetsGoDigital की रिपोर्ट में भी कंफर्म कर दिया है। इस कॉन्सेप्ट में फोन के टॉप पर मेन कैमरा होगा और फोन के बॉटम में स्पीकर होगा।

लिनोवो अधिकृत मोटो स्मार्टफोन को बीच से फोल्ड करने के लिए इसके बीच में एक कब्जा होगा। इसे मोड़ने पर ये सामान्य स्मार्टफोन की तरह नजर आएगा, और इसकी स्क्रीन बीच से बंट जाएगी, लेकिन पूरा खोलने पर इसकी स्क्रीन आपस में जुड़ जाएंगी और ये किसी टैबलेट की तरह काम कर सकेगा।
इस फोन का एक तीसरा हिस्सा भी होगा, जो फोन को बंद करने पर उसे कवर करके प्रोटेक्ट कर सकेगा, जैसा कि आप पिक्चर्स में देख सकते हैं। इसका तीसरा हिस्सा फोन केस की तरह नजर आएगा। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिया होगा।

हालांकि मोटोरोला की तरफ से अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे इस तकनीक के साथ आने वाले स्मार्टफोन को अभी कंफर्म करना मुश्किल है कि ये फोन वाकई मार्केट में एंट्री लेगा या नहीं और अगर हां तो कब तक ? खैर स्मार्टफोन यूजर्स को इस तरह के फोल्डेबल स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications








