एटीएम के ये नए फीचर बढ़ाएंगे आपके पैसों की सुरक्षा
बैंक अपने कस्टमर्स की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए लगातार एटीएम मशीन फीचर्स और अपने सिस्टम पर काम कर रहे हैं। एटीएम को आधार से लिंक किया गया है।
नोटबंदी के बाद देश में मौजूद एटीएम पर अचानक काफी दबाव बन गया और इसके बाद भारत में मौजूद एटीएम व्यवस्था से जुड़ी कमियां सामने आईं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब बैंक लगातार एटीएम पर काम कर रहे हैं और ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। इसमें कैश ऑन डिस्पले जैसे नए फीचर भी शामिल हैं, जो आपके एटीएम कार्ड और पैसों की सुरक्षा बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं एटीएम के नए फीचर्स के बारे में।

कैश या नो कैश-
एटीएम में कैश है या नहीं ये जानने के लिए आपको अपना एटीएम कार्ड एटीएम में डालना पड़ता है, लेकिन इस नए फीचर के तहत एटीएम के डिस्पले पर मशीन में कैश मौजूद है या नहीं, इसकी जानकारी नजर आएगी।
पढ़ें- 27,200 कीमत के साथ इंडिया में iPhone SE की बिक्री शुरू
नोट की जानकारी-
एटीएम के इस फीचर के तहत कस्टमर को एटीएम के स्क्रीन पर नोटों की जानकारी नजर आएगी। मशीन की स्क्रीन पर अंदर मौजूद 100, 500, 2000 के नोट नजर आएंगे।
पढ़ें- तेजस : वाई-फाई, LCD स्क्रीन, कॉफी मशीन, ये है भारत की हाइटेक ट्रेन
कैश ट्रांजेक्श के वक्त आधार होगा जरूरी-
एटीएम में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसके अनुसार, अगर कस्टमर कैश निकालने के लिए मशीन में कार्ड डालेगा तो उसे अपना आधार नंबर भी डालना होगा, जिसके बाद ही ट्रांजेक्शन पूरा होगा। अगर डाला गया आधार नंबर और बैंक से लिंक आधार नंबर मैच नहीं होता है, तो कैश ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हो सकेगा। हालांकि ये फीचर अभी सिंडिकेट बैंक के एटीएम में ही उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications