Home
News

लीक में खुलासा 3 कैमरे और AI से लैस होगा Huawei Mate10 Pro

By Neha

चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी हुवावे अपने स्मार्टफोन Mate 10 और Mate 10 Pro को पेश करने के लिए तैयार है। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी अपने प्रीमियम सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन पेश करेगी। इस फोन की कुछ तस्वीरें इवान ब्लास ने ट्वीटर पर जारी की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि फोन में दो रियर कैमरा होंगे। उम्मीद है कि इस फोन को भी कंपनी 16 अक्टूबर को बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इवेंट में पेश करेगी।

लीक में खुलासा 3 कैमरे और AI से लैस होगा Huawei Mate10 Pro

इन लीक इमेज में देखा जा सकता है कि Huawei Mate10 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें एक 12 मेगापिक्सल लेंस और दूसरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट कैमरे की बात करें, तो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। साथ ही 18:9 रेशो का ऐज टू ऐज डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि फोन में फुल स्क्रीन क्वॉड एचडी डिस्प्ले होगा।

पढे़ं- इन यूजर्स पर जियो का कड़ा फैसला, सिर्फ 300 मिनिट रोज मिलेगी फ्री कॉलिंग

Huawei Mate10 Pro में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। इसकी बैटरी 4,000mAh की होगी और इसकी चार्जिंग पॉवर भी पहले से ज्यादा तेज होगी, क्योंकि इस फोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड कस्टम यूआई पर चलेगा।

पढ़ें- फिर आ रही है Amazon Great Indian Festival Sale, जानें ऑफर्स

लीक रिपोर्ट में फोन के कलर वेरिएंट भी देखे जा सकते हैं, जो डार्क ब्लू, ब्लैक और ब्राउन हैं। हुवावे ने जानकारी दी है कि Huawei Mate 10 और Mate 10 pro जो कि किरिन 970 एसओसी के साथ आएंगे, इन्हें अगले महीने अक्टूबर 16 को म्युनिच, जर्मनी में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
New leak of Huawei Mate 10 Pro shows its 3 cameras and teases AI. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X