क्या जूम को टक्कर दे पाएगी भारत की नमस्ते
दुनिया भर में कोविड-19 की वजह यूएस बेस्ड वीडियो कॉलिंग एप्लीकेशन जूम का यूज़ काफी बड़ गया है। लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में लोग मीटिंग के लिए जूम का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन पिछले हफ्ते जूम में यूज़र डेटा को लेकर काफी खबरें सुनने को मिल रहीं हैं साथ ही भारत में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने Zoom वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की थी जिसमें एप को सरकारी कामों के लिए प्रयोग न करने की सलाह दी गई थी।

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी (MeitY) ने जूम का अलटरनेटिव बनाने के लिए डेवलपर्स की टीम को भी ढूड़ना शुरु कर दिया था। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जूम में यूज़र डेटा की सुरक्षा को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। गूगल, स्पेसएक्स और न्यूयार्क के कई स्कूलों में इसे बैन तक कर दिया गया है।
पढ़ें: जानिए क्या है आरोग्य सेतु एप, कोरोना से लड़ने में कैसे करता है आपकी मद्द
शायद यही कारण है भारत में ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े कई नए प्लटफार्म आ रहे हैं। भारत में इसकी तरह का एक नया प्लेटफार्म आया है जिसका नाम है नमस्ते, हालाकि अभी एप बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इसे मोबाइल और लैपटॉप दोनों प्लेटफार्म में यूज़ कर सकते हैं।
पढ़ें: श्याओमी का नया वैक्यूम मॉप झाडू लगाने के साथ पोंछा भी लगाएगा
अगर अप एप ओपेन करते हैं तो उसमें मैसेज लिखकर आता है "We are facing tremendous demand for NAMASTE and hence you may face some temporary connectivity issues. Please check back soon", उम्मीद की जा रही है इसके फाइनल वर्जन में कुछ नए फीचर भी जोड़े जाएंगे।
नमस्ते के प्लेटफार्म में जूम की तरह वीडियो कॉल के साथ मीटिंग लिंक बनाया जा सकता है साथ ही उसे शेयर भी कर सकते हैं, इसके अलावा इसमें वीडियो कॉल भी की जा सकती है अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है एक बार में कितने लोग वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं।

इसके मोबाइल वर्जन में रियर कैमरा को स्विच करने का ऑप्शन भी दिया गया है, इसके अलावा इसमें ये भी ऑप्शन दिया गया है कॉल के समय कोई भी कैमरा का प्रयोग न करें सिर्फ ऑडियो कॉल ही करें। नमस्ते का एप आइओएस और एंड्रायड वर्जन इस हफ्ते तक बाजार में लांच किया जा सकता है
अभी ये कहना सही नहीं होगा कि ये एप सरकार द्वारा समर्थित है तो इसमें कोई बग नहीं होगा या फिर जूम के मुकाबले ये ज्यादा सुरक्षित है। एप के सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चलिए जानते हैं इस एप को कैसे यूज़ कर सकते हैं
1- सबसे पहले आपको डेस्कटॉप पर https://www.saynamaste.in/ लिंक पर जाकर "Create new meeting" ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
2- इसके बाद अपना नाम लिखिए आपको एक मीटिंग यूआरएल वहां पर मिल जाएगा साथ मीटिंग आईडी और मीटिंग कोड भी मिल जाएगा।
3- अब आप अपना मीटिंग ID कोड और यूआरएल कॉपी पेस्ट करके मीटिंग में भाग लेने वालो के साथ शेयर कर सकते हैं।
नमस्ते में ये जरूरी नहीं है सिर्फ होस्ट की लोगों को मीटिंग के लिए इनवाइट कर सकता है, जिसके बाद पास भी मीटिंग डीटेल हैं वो मीटिंग ज्वाइन कर सकता है। वैसे अभी एप बीटा वर्जन में उपलब्ध है हम आपको सलाह देंगे जब तक इसका फाइनल वर्जन नहीं आ जाता एप को अभी प्रयोग न करें।


Click it and Unblock the Notifications








