यूज़र्स के लिए बुरी खबर, अब फेसबुक के लिए चुकाने पड़ेंगे पैसे

फेसबुक तेजी से अपडेट हो रहा है और अपने प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स जोड़ रहा है। जाहिर सी बात है डेवलप होने के साथ-साथ फेसबुक अपना रेवेन्यू भी बढ़ाना चाहता है। इसके लिए ये दिग्गज नेटवर्किंग साइट कई तरह के बदलाव भी कर रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फेसबुक एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके इंप्लीमेंट होने के बाद फेसबुक न्यूज फीड के लिए पैसे चुकाने होंगे।

फेसबुक फिलहाल 6 देशों में नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अगर ये फीचर फेसबुक पर इंप्लीमेंट होता है, तो यूजर्स की टाइमलाइन पर सिर्फ आपके दोस्तों और जिन पेज और लोगों को आप फॉलो कर रहे हैं, उनके पोस्ट और विज्ञापन ही नजर आएंगे। अगर यूजर लाइक किए गए पेज के न्यूज देखना चाहता है, तो उसे फेसबुक के लेटेस्ट फीचर Explore Feed में जाना होगा।
पढ़ें- स्मार्टफोन की जंक फाइल्स अब ऑटोमेटिक होंगी डिलीट
रिपोर्ट्स में अभी ये क्लियर नहीं हो सका है कि फेसबुक इस फीचर के बाद कैसे और कितना भुगतान लेगा, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मीडिया हाउस और पब्लिशर्स यूजर्स की टाइम लाइन पर अपनी पोस्ट दिखाने के लिए फेसबुक को पे कर सकते हैं। इस भुगतान के बाद ही यूजर्स उस न्यूज या आर्टिकल को विज्ञापन के रूप में यूजर्स की टाइमलाइन पर देख सकेंगे।
पढ़ें- 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है iphone X की प्री-बुकिंग, ऐसे करें बुक
फेसबुक इस नए फीचर की टेस्टिंग श्रीलंका, बोलीविया, स्लोवाकिया, सर्बिया, ग्वाटेमाला और कंबोडिया में चल रही है। ये फीचर ग्लोबल लेवल पर कब तक लॉन्च होगा, फिलहाल इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








