Home
News

आज लॉन्च हो रहा है वनप्लस 6, यहां देखें लाइव इवेंट

By Neha Kashyap

पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज बुधवार को कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 से पर्दा उठाने जा रही है। ये स्मार्टफोन आज यानी 16 मई को ग्लोबली लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन का लॉन्च इवेंट लंदन में हो रहा है।

पढ़ें: Fast AF सेल में बुक करें OnePlus 6

हालांकि भारतीय यूज़र्स को इस फोन के लिए एक दिन का और इंतजार करना होगा, क्योंकि भारत में यह फ़ोन 17 मई को लॉन्च होगा। अगर आप घर बैठे अपने पीसी या मोबाइल पर इस फोन की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए वीडियो आइकन पर क्लिक करेक देख सकते हैं।

लंदन में वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा। कंपनी इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट क लाइव पेश करेगी। भारत में वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट 17 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। ये लॉन्च इवेंट दोपहर तीन बजे शुरू होगा। बता दें कि भारत के अलावा वनप्लस 6 चीन में भी 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है।

हाल ही में अमेजन जर्मनी ने इस वनप्लस 6 की कीमत और ऑफिशियल इमेज पब्लिश कर दी है। अमेजन ने कीमत और पिक्चर पब्लिश करने के कुछ ही देर बाद इसे अपने प्रॉडक्ट पेज से हटा लिया, लेकिन तब तक कई वेबसाइट और वनप्लस के फैन्स इसे देख चुके थे।

वनप्लस 6 के लीक रिपोर्ट में सामने आई कीमत

आज लॉन्च हो रहा है वनप्लस 6, यहां देखें लाइव इवेंट

अमेजन जर्मनी पर वनप्लस की लिस्टिंग में सामने आई कीमत की बात करें, तो इस फोन का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 519 यूरो यानी करीब 41,500 रुपए का होगा। वहीं फोन के 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 569 यूरो यानी करीब 45,500 रुपए होगी। वनप्लस के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक इस फोन की जर्मनी में बिक्री लॉन्च के ठीक एक हफ्ते बाद 22 मई से शुरू होगी।

पढ़ें : ...तो इस वजह से फेसबुक ने बंद कर दिए 58 करोड़ अकाउंट

वनप्लस 6 के लीक रिपोर्ट में सामने आए फीचर

अब तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 6 गैस्चर कंट्रोल के साथ आएगा। इस फीचर में बिना स्क्रीन को टच किए कैमरा फोकस किया जा सकेगा। कंपनी की ये नई टेक्नोलॉजी है, जिसे कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में पेश करने जा रही है। अमेजन जर्मनी की लिस्टिंग के मुताबिक, ये फोन मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

वनप्लस 6 में 6.2 इंच का ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो 2280 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन होगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वनप्लस 6 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर चलेगा।

वनप्लस 6 में 16MP और 20MP वनप्लस 16 में 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डायरेक्ट एचडी साउंट के लिए फोन में 3.5 मिमी का ऑडियो जैक होगा। फोन में 3300mAh की बैटरी होगी। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के साथ वनप्लस के बुलैट वायरलैस हैडफोन भी इस साल भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

OnePlus 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसको 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, 8GB रैम वेरिएंट को 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ये स्मार्टफोन वॉटर रेसिस्टेंस होगा, लेकिन अभी ये सामने नहीं आया है कि ये IP67 या IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।

Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6 is launching today: Watch the live stream from here. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X