Home
News

Oppo K13 और iQOO Z10 में कौन है असली किंग, किसे खरीदने में समझदारी?

Oppo k13 vs Iqoo z10: ओप्पो ने आज भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13 5G लॉन्च कर दिया है। यह K-सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Oppo K12x 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इस बार कंपनी ने खासतौर पर बैटरी और चार्जिंग स्पीड के मामले में बड़े बदलाव किए हैं। ओप्पो K13 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लॉन्ग-लास्टिंग यूसेज का वादा करती है।

इस फोन की तुलना कुछ दिन पहले लॉन्च हुए iQOO Z10 से की जा रही है, जिसमें 7300mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन्स को लेकर कन्फ्यूज हैं और सोच रहे हैं कि कौन-सा आपके लिए बेहतर रहेगा, तो हम यहां इनके फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के आधार पर एक डिटेल्ड कंपेरिजन कर रहे हैं। इससे आपको सही स्मार्टफोन चुनने में मदद मिलेगी।

Oppo K13 और iQOO Z10 में कौन है असली किंग?

OPPO K13 5G में दमदार खूबियां

डिस्प्ले- OPPO K13 5G में 6.67-इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर कवरेज और हार्डवेयर-लेवल लो-ब्लू लाइट आई-केयर सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन का रेजोलूशन 2400x1080 पिक्सल है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.2% है।

प्रोसेसर- फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU के साथ आता है।

Oppo K13 और iQOO Z10 में कौन है असली किंग?

ऑपरेटिंग सिस्टम और AI फीचर्स

फोन एंड्रॉइड 15-बेस्ड ColorOS 15 कस्टम स्किन पर चलता है। इसमें AI Clarity Enhancer, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Writer, AI Summary और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इस डिवाइस को 2 साल के OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है।

रैम और स्टोरेज- फोन में 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

कैमरा- फोन के रियर में 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी- इसमें 7000mAh की ग्रेफाइट बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 5 साल तक टिकाऊ बनी रहेगी।

अन्य फीचर्स- फोन में 5700mm² VC और 6000mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, IP65 रेटिंग और स्प्लैश टच सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशन

Oppo K13 और iQOO Z10 में कौन है असली किंग?

डिस्प्ले- iQOO Z10 में 6.77-इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले ब्राइट, स्मूद और हाई-रेजोलूशन एक्सपीरियंस देता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस- फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। यह सेटअप डेली यूज से लेकर हेवी गेमिंग तक सभी कामों में स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

कैमरा फीचर्स- iQOO Z10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

  • 50MP प्राइमरी कैमरा, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ
  • 2MP सेकेंडरी सेंसर
  • फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स और सोशल मीडिया यूज़ के लिए बेहतरीन है।

बैटरी और चार्जिंग- इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7300mAh की बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के चलते फोन लंबे समय तक चलता है और फास्ट चार्जिंग के कारण जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट- iQOO Z10 में Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2 साल के Android अपडेट्स और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

अन्य फीचर्स - फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही IP65 रेटिंग मिली हुई है, जो फोन को डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Oppo K13 और iQOO Z10 दोनों ही शानदार विकल्प हैं। दोनों में 7000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलती है, जो लंबा बैकअप देती है। हालांकि iQOO Z10 में 90W फास्ट चार्जिंग है, जो चार्जिंग स्पीड के मामले में Oppo K13 से आगे है।

दूसरी ओर, Oppo K13 में बेहतर डिस्प्ले और ColorOS का सपोर्ट मिलता है, जो स्मूथ और क्लीन एक्सपीरियंस देता है। अगर आपको पावरफुल परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग चाहिए तो iQOO Z10 बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप बेहतर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, डिस्प्ले क्वालिटी और स्टेबल परफॉर्मेंस को प्रायोरिटी देते हैं, तो Oppo K13 एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हो सकता है।

प्राइस कंपेरिजन

Oppo K13

8GB/128GB- 17,999 रुपये
8GB/256GB- 19,999 रुपये

iQOO Z10

8GB+128GB- 21,999 रुपये
8GB+256GB- 23,999 रुपये
12GB+256GB- 25,999 रुपये

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X