आ गया Smart Refrigerator, एक इशारे पर पेश करेगा ड्रिंक
आप स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और स्मार्ट टीवी के बारे में तो जानते ही होंगे। लेकिन अब स्मार्ट रेफ्रिजरेटर भी आ चुका है, जो आपके एक इशारे पर आपके पास तक आकर आपको ड्रिंग पेश करेगा। अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं आ रहा है, तो बता दें कि हाल ही में पेनासोनिक ने एक प्रोपर स्मार्ट रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। प्रोपर इसीलिए क्योंकि ये एंड्राइड फंक्शन के साथ कोई साधारण फ्रिज नहीं है, बल्कि ये पूरी तरह से स्मार्ट है।

पेनासोनिक ने ये मूवेबल फ्रिज कॉन्सेप्ट बर्लिन में IFA टेक शो में पेश किया। ये स्मार्ट फ्रिज सामान्य फ्रिज के साइज का है, लेकिन इसके फीचर्स आपको हैरान कर सकते हैं। ये फ्रिज आपके इशारे पर डाइनिंग टेबल या बेड रूम तक पहुंचेगा, जिसके अदंर से आप फूड और ड्रिंक निकाल कर पी सकते हैं। ये स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लिनर की तरह ही काम करता है।
पढ़ें- 10 हजार रुपए से कम में आने वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन
बता दें कि ये रोबोट फ्रिज बैटरी से खुद को चार्ज रखता है। ये फ्रिज खुद को आसानी से रिचार्ज कर सकता है। हालांकि कुछ यूजर को इस रोबोटिक फ्रिज के साइज के साथ समझौता करना पड़ सकता है, क्योंकि ये स्मॉल साइज फ्रिज है और इसमें एक बार में बहुत अधिक सामान नहीं रखा जा सकता है। जिन लोगों को ड्रिंग पसंद है, उनके लिए ये फ्रिज चलते-फिरते बार के रूप में काम कर सकता है।
पढ़ें- IPL मैच 2017 : फेसबुक हारा, स्टार इंडिया ने मारी बाजी

उम्मीद की जा रही है कि अभी इसका छोटा रूप सामने आया है, लेकिन जल्द ही इस तरह के स्मार्टफ्रिज डेवलप फीचर्स के साथ सामने आएंगे। कुल मिलाकर भविष्य में आने वाली तकनीक में ये इंवेन्शन बेस्ट है, जब आपके साथ ड्राइंग रूम में आपका रेफ्रिजरेटर भी टहल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








