Home
News

जब पीएम मोदी ने पूछा, "ये PUBG वाला है क्या"...!

भारत में काफी चीजें ऐसी हैं, जिसने काफी कम समय में ही लोकप्रियता हासिल की है। उनमें से एक है PUBG मोबाइल गेम। आजकल लगभग हर कोई इस गेम के बारे में बात कर रहा है तो कोई इस गेम को खेल रहा है। कुछ समय से PUBG मोबाइल गेम में टूर्मामेंट भी चल रहा है। जिसे जीतकर अच्छी रकम भी कमाई जा सकती है। यह गेम इतना फेमस हो गया है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गेम के बारे में जानते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना।

जब पीएम मोदी ने पूछा, 'ये PUBG वाला है क्या'...!

दरअसल, आज 29 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' का आयोजन किया था। जहां काफी भीड़ इकट्ठा हो रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दो हजार से ज्यादा बच्चों को संबोधित किया, जिसमें बच्चों के माता पिता भी शामिल थे। चर्चा में मोदी जी ने PUBG का जिक्र छेड़ा।

जब पीएम मोदी ने पबजी का किया जिक्र

चर्चा के दौरान एक माता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि पहले मेरा बेटा पढ़ाई में ठीक था, लेकिन आजकल ऑनलाइन गेम्स की वजह से वो थोड़ा कमजोर हो गया है। इस बात का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, "ये PUBG वाला है क्या"। मोदी के ऐसा कहते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से भर उठा। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि माता पिता कभी भी अपने सपनों को बच्चों पर न थोपे, इससे उन पर बुरा असर हो सकता है। मोदी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है और हर बच्चे को इसके बारे में पता होना चाहिए।

बच्चों को सभी नई टेक्नोलॉजी ऐप के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बच्चा कभी असफल भी हो जाता है तो माता-पिता को उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल की जानकारी देनी चाहिए।

इससे बच्चे टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल कर पाएंगे और प्ले स्टेशन छोड़कर बाहर प्ले ग्राउंड में जा सकेंगे। यह तो सभी जानते हैं कि मोदी जी सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। चर्चा के दौरान PUBG का जिक्र करने पर मोदी जी पर मीम बनाए जा रहे हैं। जिसमें लोग उन्हें अबतक के सबसे कूल प्रधानमंत्री कहकर संबोधित कर रहे हैं।

Best Mobiles in India

English summary
On January 29, the country's Prime Minister Narendra Modi organized 'Exam Pe Chabha' at the Talkatora Stadium in Delhi. Where was enough crowd gathered. During this, Prime Minister Modi addressed more than two thousand children, including the children's parents. In the discussion, Modi ji spoke about PUBG.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X