इस दिन लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, क्या हो सकते है स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Poco M3 Pro 5G को 19 मई को ग्लोबल मार्केट में उतरने जा रहा है, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक टीज़र पोस्टर के माध्यम से पुष्टि की है। चीनी ब्रांड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के साथ-साथ आगामी पोको एम-सीरीज़ फोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा भी किया है।

पोको एम3 प्रो 5जी लॉन्च की टाइमलाइन
जैसा कि पोस्टर पर देखा गया है, नए पोको M3 प्रो 5G को 19 मई को भारतीय समय के अनुसार 1:30 AM IST पर एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख और समय के अलावा प्रोमोशनल फोटो में डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
हालांकि, एंड्रॉइड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, पोको ग्लोबल हेड केविन शियाओबो किउ और इसके हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग एंगस एनजी ने डिवाइस के बारे में कुछ डिटेल्स एक मीडिया इंटरव्यू में दिये है। नए पोको फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन चिपसेट से लैस होने, यूनीक डिजाइन और पीले रंग के कोट में आने की जानकारी है।
Poco M3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
कुछ अफवाहों के अनुसार Poco M3 Pro 5G काफी हद तक रेडमी नोट 10 5जी रिब्रांड जैसा हो सकता है। अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो नए पोको एम-सीरीज़ 6.5-इंच की FHD + LCD पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकती है। इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट द्वारा संचालित किया जा सकता है और इसे माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ आने की उम्मीद है।
वहीं Redmi Note 10 5G भी 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। क्या Poco M3 Pro 5G में भी ऐसा ही कॉन्फिगरेशन मिलता है जो देखा जाना बाकी है।
इंटरव्यू के दौरान पोको के अधिकारियों ने Poco UI नामक एक नए इंटरफ़ेस के बारे में भी संकेत दिए है, जिसे वर्ष के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, जिसका अर्थ है, अगर यह इंटरफेस इस पोको एम 3प्रो में नहीं होता है, तो भविष्य के पोको फोन को आगामी कस्टम रोम स्किन में आने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications







