Home
News

इंस्टाग्राम ने हटाया अपने प्लेटफॉर्म से Porn का साया, किया आधिकारिक अकाउंट बंद

लोकप्रिय फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ( Instagram ) ने एडल्ट एंटरटेनमेंट वेबसाइट पोर्नहब ( Pornhub ) का आधिकारिक अकाउंट बंद कर दिया है। यह सबसे पहले Variety द्वारा रिपोर्ट किया गया था।

इंस्टाग्राम ने हटाया अपने प्लेटफॉर्म से Porn का साया

हालांकि कंपनी ने इस कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम ( Instagram ) अकाउंट को हटाए जाने से पहले पोर्नहब ( Pornhub ) के 13.1 मिलियन फॉलोअर्स और 6,200 से ज्यादा पोस्ट थे।

ये हो सकती है बड़ी वजह

ऐसा कहा जा रहा है कि इंस्टाग्राम ( Instagram ) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, पोर्नहब ने गैर-पोर्नोग्राफिक वीडियो और फोटो को शेयर तो नहीं किया, लेकिन पोस्ट ने सीधे तौर पर पोर्नोग्राफ़ी को बढ़ावा दिया। अकाउंट में वीडियो और मीडिया कंटेंट भी शामिल है जो लोगों को पोर्नोग्राफी कलाकार बनने के लिए प्रोत्साहित करती है।

पोर्नहब अकाउंट को हटाए जाने के बाद, पोर्नहब विरोधी प्रचारक लैला मिकेलवेट ने स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें सुझाव दिया गया था कि इंस्टाग्राम ( Instagram ) के सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए खाते को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Youtube और Twitter पर नहीं गिरी है गाज

इस बीच, 3.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पोर्नहब का ट्विटर अकाउंट एक्टिव है। पोर्नहब का आधिकारिक यूट्यूब चैनल, जहां यह "safe-for-work" वीडियो कंटेंट शेयर करता है, भी एक्टिव है और इसके 882,000 सब्सक्राइबर्स है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Popular photo sharing platform Instagram has shut down the official account of adult entertainment website Pornhub. This was first reported by Variety. However, the company did not disclose the reasons behind the move.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X