Realme 3 Pro स्मार्टफोन 22 अप्रैल को भारत में होगा लॉन्च
ओप्पो के सब ब्रांड के तौर पर काम शुरू करने वाली Realme कंपनी अपने दमदार स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ने काफी सारे स्मार्टफोन को लॉन्च करके बाजार के साथ-साथ लोगों के दिल में भी एक खास जगह बना ली है।
वहीं, कंपनी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में भी अच्छा मार्केट शेयर हासिल करने में कामयाब रही है। बता दें, Realme ने कुछ समय पहले ही Realme 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं खबर आ रही है कि जल्द कंपनी इसके अपग्रेडिड स्मार्टफोन Realme 3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी अपने Realme 3 Pro को 22 अप्रैल को दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। जो 12:30 PM से शुरू हो जाएगा।

रियलमी के सीईओ Madhav Sheth ने हाल में यूनिवर्सिटी स्टोडियम की इमेज को शेयर किया था। कंपनी ने अपने अपकमिंग Realme 3 Pro की मार्केटिंग टैगलाइन को “Speed Awakens” के नाम के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में है।
कंपनी ने खुद Realme 3 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के दौरान अपने Realme 3 Pro को भी टीज किया था। फोन के लॉन्च में अब केवल दो हफ्ते ही बचे हैं ऐसे में कंपनी ने इसकी कुछ डिटेल्स को भी शेयर किया है।
पढ़ें: PUBG Mobile नेपाल में हुआ बैन, बच्चों पर पड़ रहा था गलत प्रभाव
Realme 3 Pro स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
खबर आ रही है कि Realme 3 Pro स्मार्टफोन को Fortnite आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जाएगा। सेठ ने इसे ही लेकर एक इमेज भी पेश की थी। इमेज को देखकर पता चलता है कि Realme 3 Pro स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार होगा।
वहीं गेमिंग सेंट्रिक यूजर्स को भी यह स्मार्टफोन काफी पसंद आ सकता है। इसी के साथ रियलमी के सीईओ Madhav Sheth ने Realme 3 Pro के प्रति उत्सुकता को बढ़ाते के लिए स्मार्टफोन के कैमरा सेंपल ट्विट के जरिए भी शेयर किए हैं।
पढ़ें: घर बैठे कर सकते हैं ये कोर्स जो बना देंगे आपका भविष्य
हालांकि स्मार्टफोन की कीमत के बारें में कंपनी द्वारा किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट के दौरान ही Realme 3 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारें में पूरी जानकारी सामने आएगी। बताया जा रहा है कि कंपनी का यह स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
बता दें, Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाला स्मार्टफोन है। ऐसे में Realme 3 Pro को काफी मेहनत की जरुरत हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications