Home
News

Realme Narzo 10A और Realme C3 की कीमत में हुई बढ़ोतरी

कोरोना वायरस यानि कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अब भारत में बहुत सारी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। इसका असर अब स्मार्टफोन पर भी देखने को मिल रहा है। स्मार्टफोन भी महंगे होने लगे हैं। उन फोन में Realme के स्मार्टफोन भी हैं।

Realme Narzo 10A और Realme C3 की कीमत में हुई बढ़ोतरी

Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ा दिया गया है। अब नई कीमत पर बात करें तो Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट खरीदने के लिए यूज़र्स को 8,999 रुपए चुकाने होंगे। इस फोन की कीमत अब 500 रुपए एक्सट्रा चुकाने होंगे।

Realme Narzo 10A

इस फोन का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 9999 रुपए कुछ दिन पहले ही तय हुई है, इसलिए इस फोन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस फोन की अगली वेरिएंट 26 जून को 12 बजे दोपहर होगी।

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इसके अलावा इस फोन के चिपसेट में कंपनी ने पबजी की हाई ग्राफिक्स सेटिंग बाय डिफॉल्ट यानि पहले से ही सेट करके दी है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने तीन कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगारपिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इस फोन में दूसरा कैमरा पोर्ट्रेट लेंस के लिए दिया गया है, जिसका अर्पचर f/2.4 है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में एक मैक्रो लेंस भी दिया है।

Realme C3

Realme C3 की कीमत में भी कंपनी ने बढ़ोतरी कर दी है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,999 रुपए में अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने 1000 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस फोन के शुरुआती वेरिएंट को 6,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के वेरिएंट में 500 से 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Realme C3 and Realme Narzo 10A has been increased. The price of both these smartphones has been increased. Now talking about the new price, users will have to pay Rs 8,999 to buy the 3GB RAM variant of Realme Narzo 10A. The price of this phone will now have to be paid 500 rupees extra.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X