Home
News

Redmi Note 10 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Redmi Note 10 आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन लॉन्च से पहले, लॉन्च के बाद और अभी तक भी काफी लोकप्रिय है। इस फोन में कम कीमत के अंतर्गत कंपनी ने काफी सारे ऐसे फीचर्स शामिल किए हैं, जो यूज़र्स को आकर्षित करते हैं। अगर आप अभी तक इस स्मार्टफोन को खरीद नहीं पाएं और इसे खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक और मौका है। इस फोन की सेल अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। आइए हम आपको इस फोन की बिक्री के बारे में कुछ जानकारियां देता हैं।

Redmi Note 10 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

इन तीनों में से फिलहाल Redmi Note 10 को बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है।

इस फोन पर उपलब्ध ऑफर्स

इस फोन को Amazon और Mi.com के साथ-साथ Mi Home stores और तमाम ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। Amazon और mi.com इस फोन पर 500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं, लेकिन उसके लिए आपको फोन ICICI Bank Credit कार्ड के जरिए खरीदना होगा। इस फोन पर ईएमआई का भी ऑफर दिया जाएगा।

इस फोन का डिस्प्ले

Redmi Note 10 में कंपनी ने 6.43 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो कि एक सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और पीक ब्राइटनेस 1000nits है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया हुआ है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है।

Redmi Note 10 का प्रोसेसर

इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट दिया हुआ है जो इस फोन के प्रोसेसर को Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ काफी शानदार बनाता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

Redmi Note 10 के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX582 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 13 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi Note 10 में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), और 3.5mm हेडफोन जैक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Redmi Note 10 is once again available for sale. In this phone, the company has included many such features under the low price, which attract users. If you are not able to buy this smartphone yet and want to buy it, then today you have another chance. The cell of this phone is going to start at 12 o'clock in the afternoon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X