Redmi Note 10 Pro Max: ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ आज होगी दूसरी सेल
आज शाओमी के एक लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री होने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 10 Pro Max है। आज इस फोन को एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यूज़र्स इस फोन को अमेज़न mi,com, Mi Homes के साथ-साथ सभी रिटेल स्टोर्स पर भी खरीद सकते हैं। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Image Credit: Twitter, Redmi
Redmi Note 10 Pro Max की दूसरी सेल
Redmi Note 10 Pro Max को खरीदने पर कुछ ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 1500 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप mi.com के जरिए खरीदारी करते हुए Mobikwik से पेमेंट करेंगे और पेमेंट करते वक्त MBK600 कोड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 600 रुपए का कैशबैक मिल सकता है।
इस फोन का बेस मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए है, वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 19,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 21,999 रुपए का है, जिसमें यूज़र्स को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
Redmi Note 10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले कंपनी ने दी है, जिसका रिफेश रेट 120Hz है। इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटक्शन दिया है। Redmi Note 10 Pro Max के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा सेटअप ही Redmi Note 10 Pro से अलग है। इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जो Samsung HM2 सेंसर के साथ आता है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
इसका तीसरा कैमरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, जो सुपर मैक्रो लेंस के साथ आता है। इनके अलावा इस फोन में एक चौथा कैमरा भी है जो 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 10 Pro में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








