Home
News

रेड्मी नोट 4, आज दोपहर 1 बजे से शुरू है सेल

फ्लिप्कार्ट पर आज दोपहर एक बजे से श्याओमी के पॉपुलर रेड्मी नोट 4 की सेल शुरू हो रही है।

By Agrahi

श्याओमी रेड्मी नोट 4 की भारत में सेल के लिए आज दोपहर 1 बजे से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन आपको फ्लिप्कार्ट और श्याओमी के स्टोर Mi.com पर मिलेगा। श्याओमी ने अपने इस स्मार्टफोन रेड्मी नोट 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू होगी।

रेड्मी नोट 4, आज दोपहर 1 बजे से शुरू है सेल

रेड्मी नोट 4 फोन तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन का एक वैरिएंट 2जीबी रैम और 32 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, एक 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वहीं एक वैरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

श्याओमी का यह स्मार्टफोन भारत में बेहद पॉपुलर हुआ है। मार्च में कंपनी ने जानकारी दी थी कि रेड्मी नोट 4 के 1 मिलियन यूनिट्स मार्च में बेचे गए हैं, जो कि केवल 45 दिनों के अंदर हुआ है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 23 जनवरी को हुई थी।

रेड्मी नोट 4, आज दोपहर 1 बजे से शुरू है सेल

रेड्मी नोट 4 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसके साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया है।

रेड्मी नोट 4, आज दोपहर 1 बजे से शुरू है सेल

श्याओमी स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

रेड्मी नोट 4, आज दोपहर 1 बजे से शुरू है सेल

यह यह फोन 13 मेगापिक्सल का सीएमओएस सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें डूअल टोन एलईडी फ़्लैश दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Redmi note 4 sale starts in India today at 1 m on Flipkart. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X