लीजिए अब कार्बन और लावा फोन पर भी जियो 4जी
रिलायंस ने अपना जियो 4जी सिम ऑफर अब लावा, कार्बन और जिओनी के साथ भी पेश कर दिया है। जिसका मतलब है लावा, कार्बन और जिओनी के 4जी डिवाइस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता भी जियो 4जी ऑफर का जमकर लाभ उठा सकते हैं।

आपको बता दें इससे पहले यह जियो ऑफर केवल रिलायंस के लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन पर ही मिल रहा था। जिसके बाद कंपनी ने सैमसंग, एलजी, पानासॉनिक, यू और माइक्रोमैक्स के साथ भी ऑफर शुरू कर दिया है।

लावा, कार्बन और जिओनी, तीनों ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन यूज़र अब जियो का प्रीव्यू ऑफर पा सकते हैं। जो कि आपको अपने पास के रिलायंस डिजिटल स्टोर, डिजिटल एक्सप्रेस मिनी और डिजिटल एक्सप्रेस से मिल सकता है।

रिलायंस जियो का प्रीव्यू ऑफर कंपनी के जियोफाई (वाईफाई हॉटस्पॉट डिवाइस) के साथ भी उपलब्ध है। जियोफाई एक पोर्टेबल वाईफाई हॉटस्पॉट है जो कि जियो के 4जी सिम के साथ काम करता है। इसकी कीमत 2,899 रुपए है।

क्या है जियो का प्रीव्यू ऑफर
जियो प्रीव्यू ऑफर के अनुसार यूज़र को 90 दिनों के लिए यानी पूरे तीन महीने के लिए रिलायंस जियो की 4जी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें 4G LTE सेवा के साथ अनलिमिटेड एचडी वॉइस और विडियो कॉल्स, अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड एसएमएस ऑफर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








