Reliance Jio का बड़ा धमाका, इन यूजर्स को मिलेगा 1 साल के लिए 100GB फ्री डेटा
भारत की सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप (HP Smart SIM Laptop) नाम से एक नया लैपटॉप ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने इस ऑफर को HP लैपटॉप के साथ पेश किया है जिसमें खरीददार को 1 साल के लिए Reliance Jio की तरफ से 100GB डेटा फ्री में मिलेगा। हालांकि इसके लिए यूजर्स के पास रिलायंस जियो का सिम कार्ड होना अनिवार्य है। आइये Reliance Jio के इस नए HP Smart SIM लैपटॉप ऑफर के बारे में जानते विस्तार से जानते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के नए यूजर्स के लिए लागू है और नए एलिजिबल HP LTE लैपटॉप के साथ नए जियो सिम (Jio Sim) की सदस्यता लेने पर 365 दिनों (1500 रुपये की कीमत) के लिए 100GB डेटा प्रदान करता है। इसके लिए एलिजिबल HP लैपटॉप मॉडल HP 14ef1003tu और HP 14ef1002tu हैं।
अगर आप भी कोई नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और साथ में जियो से 1 साल के लिए 100GB फ्री डेटा भी चाहते हैं, तो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर का लाभ आप रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से खरीदकर या Reliancedigital.in से या JioMart.com के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है जिसमें आपको ये बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
एलिजिबल डिवाइस की खरीद पर, यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक नया Jio सिम प्राप्त कर सकते हैं, जो 1500 रुपये के 1 साल के लिए 100GB मुफ्त डेटा के साथ आएगा। 100GB डेटा समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।
HP Smart SIM Laptop को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन खरीदने से पहले इन बातों को जान लें
ऑफ़लाइन खरीददारी करने के लिए -
- रिलायंस डिजिटल स्टोर पर एक नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप खरीदें।
- इसके बाद आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर के कार्यकारी से एचपी स्मार्ट एलटीई 100GB डेटा ऑफ़र पर एक नया Jio सिम एक्टिव करने को कहना है।
- डॉक्यूमेंटेशन के लिए अपना POI और POE की जानकारी प्रदान करें।
- जब सिम एक्टिव हो जाये तब उसको अपने एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में डाल दें।
इसके बाद आप कहीं भी जाते हैं, तो हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
ऑनलाइन खरीदने के लिए

- अगर आप लैपटॉप को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो उसे Reliancedigital.in से या JioMart.com के माध्यम से एक नया एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप खरीद लें।
- लैपटॉप की डिलीवरी के बाद, आपको सात दिनों के अंदर रिसिप्ट को लेकर किसी नजदीकी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर के कार्यकारी से एचपी स्मार्ट एलटीई 100GB डेटा ऑफ़र पर एक नया Jio सिम एक्टिव करने को कहना है।
- डॉक्यूमेंटेशन के लिए अपना POI और POE की जानकारी प्रदान करें।
- जब सिम एक्टिव हो जाये तब उसको अपने एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप में डाल दें।
इस तरह आप भी नए HP लैपटॉप के साथ एकदम 1 साल के लिए फ्री डेटा प्राप्त कर सकते हैं और हाई स्पीड में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर यह एक अच्छा मौका है जिसमें आपको 1 साल के लिए एकदम फ्री डेटा दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications