Home
News

Reliance Jio को लगा झटका, 1.9 करोड़ यूजर्स ने छोड़ा साथ, Airtel को हुआ फायदा

टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सितंबर में 1.9 करोड़ वायरलेस कस्टमर्स को खो दिया, जबकि भारती एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख कस्टमर्स जोड़े, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा सामने आए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है। इसी अवधि के दौरान वोडाफोन-आइडिया ने भी लगभग 10.8 लाख कस्टमर्स खोए है। ओ आइये खबर को पढ़ते है थोड़े विस्तार से।

Reliance Jio को लगा झटका, 1.9 करोड़ यूजर्स ने छोड़ा साथ, Airtel को हुआ फायदा

Reliance Jio के 1.9 करोड़ यूजर्स ने छोड़ा साथ और Airtel को हुआ फायदा

वायरलेस सेगमेंट में एयरटेल (Bharti Airtel) का सब्सक्रिप्शन 0.08 प्रतिशत बढ़कर सितंबर के करीब 35.4 करोड़ कस्टमर्स के साथ बंद हुआ है। सितंबर के अंत में लगभग 42.5 करोड़ ग्राहकों के साथ Jio का सब्सक्रिप्शन 4.29 प्रतिशत गिर गया है, जबकि सितंबर के अंत में Vodafone Idea के लगभग 27 करोड़ यूजर्स थे, जो पिछले महीने की तुलना में 0.40 प्रतिशत कम है।

इस प्रकार काफी समय बाद भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और पिछले कुछ समय से Airtel और Vodafone Idea को पछाड़ रही है।

दूरसंचार नियामक ने उल्लेख किया कि प्राइवेट एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर के पास वायरलेस सब्सक्राइबर का 89.99 प्रतिशत मार्केट शेयर था, जबकि राज्य द्वारा संचालित एमटीएनएल और बीएसएनएल के पास कुल मिलाकर 10.01 प्रतिशत था।

आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के अंत में पिछले महीने की तुलना में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर 1.74 प्रतिशत गिरकर 116.60 करोड़ हो गए है। इसी अवधि में शहरी क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन 1.92 प्रतिशत गिरकर लगभग 63.8 करोड़ हो गया है। ग्रामीण इलाकों में वायरलेस सब्सक्रिप्शन 1.53 फीसदी गिरकर 52.8 करोड़ पर आ गया।

वहीं सितंबर में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 1.69 प्रतिशत घटकर 1,189.15 मिलियन रह गई, जो अगस्त में 1,209.58 मिलियन थी। शहरी क्षेत्रों में टेलीफोन यूजर्स ने पिछले महीने की तुलना में सितंबर में 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 659.09 मिलियन दर्ज किया गया।

ग्रामीण कस्टमर्स भी अगस्त की तुलना में सितंबर में 1.53 प्रतिशत गिरकर 530.06 मिलियन रह गए है। इस प्रकार मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के लिए यह महीना खराब साबित हुआ है।

Bharti Airtel और Vodafone Idea ने बढ़ाए प्रीपेड टैरिफ दाम

वहीं आपको बता दें कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं। पहले Airtel ने अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाई और इसके बाद Vi (वीआई) ने भी टैरिफ में बढ़ोतरी करदी जो कि 25 नवंबर से लागू होंगे।

हालांकि रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड प्लान्स के दामों में अभी तक बढ़ोतरी नहीं की है और उम्मीद की जा रही है कि Jio शायद ही ऐसा करेगा, आलेकिन आधिकारिक खबर अभी तक सामने नहीं आयी है।

आप वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान्स की कीमत यहाँ देख सकते हैं और अगर भारती एयरटेल के प्लान्स को देखना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं। हालांकि टॉप टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अभी भी समान कीमत में प्रीपेड प्लान्स पेश आर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Lost 1.9 Crore Users in September: TRAI Report
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X