Samsung Galaxy M12 भारत में हुआ लॉन्च, 6000 mAh बैटरी और 4 कैमरों वाला बजट फोन
Samsung Galaxy M12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह सैमसंग Exynos 850 SoC द्वारा संचालित है। यह अमेज़न के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पीछे की तरफ एक क्वॉड कैमरा सेटअप है, जो 48-मेगापिक्सल के प्राथमिक सेंसर के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एम12 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक और सुरक्षा के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 90Hz से डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और 6000 एमएएच की बैटरी जैसे कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy M12 का डिस्प्ले
Samsung Galaxy M12 के साथ आने वाले कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.5 इंच की टीएफटी इनफनिटी-वी डिस्प्ले दी गई है, जो यूज़र्स के व्यूइंग एक्सप्रीरियंस को कई गुना बेहतर करेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720*1600 पिक्सल है। इसके अलावा जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz दिया गया है।

6000 एमएएच की बड़ी बैटरी
इस फोन के डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए एक नॉच दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6000 एमएएच की एक बड़ी बैटरी है। इसका मतलब है कि इस फोन की बैटरी बैकअप काफी ज्यादा होगा। आपको बता दें कि इस फोन का फ्रंट कैमरा होल-पंच में मौजूद है।

क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप पर गौर करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में कॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जो 123 डिग्री व्यूइंग लेंस की सुविधा देता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर लेंस के साथ आता है। इनके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है।

Samsung Galaxy M12 का प्रोसेसर और कनेक्टिविटी
Samsung Galaxy M12 में दिए जाने वाले प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में इन हाउस प्रोसेसर Exynos 850 शामिल किया गया है। Samsung Galaxy M12 की कनेक्टिविटी की बात करें तो यह एक 4जी फोन होगा। इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C समेत 3.5 mm का ऑडियो जैक को कनेक्टिविटी के लिए शामिल किया गया है।

इस फोन के वेरिएंट्स और कीमत
इस फोन का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम का है, जो 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए है। इस फोन को तीन कलर Attractive Black, Elegant Blue, और Trendy Emerald Green में पेश किया गया है।
इस फोन की बिक्री और ऑफर्स
इस फोन की पहली बिक्री 18 मार्च को होगी। आप इस फोन को अमेज़न और सैमसंग के स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे आप 18 मार्च के 12 बजे दोपहर के बाद रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूज़र्स को 1000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








