Samsung के सबसे यूनिक स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें लीक
आपको याद होगा कि स्मार्टफोन आने से पहले कुछ मोबाइल कंपनियों ने फ्लिप फोन निकाले थे। इन कंपनियों में मोटोरोला सबसे पहली कंपनी थी, जिसने यूजर्स को एक अलग लुक और डिजाइन के साथ फोन दिया था। हालांकि सैमसंग अभी भी फ्लिप फोन तकनीक पर काम कर रही है और यूजर्स को फ्लिप फोन में कुछ यूनिक देने की कोशिश में है। सैमसंग का एक ऐसा ही फ्लिप फोन इस महीने लॉन्च किए जाने की खबरें है। सैमसंग इस स्मार्टफोन को SM-W2018 के नाम से लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सामने आ रही एक रिपोर्ट में इस फ्लिप स्मार्टफोन की लाइव इमेज सामने आई है।

आपको बता दें कि सबसे पहले मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने सबसे पहले फ्लिप मोबाइल लॉन्च किया था। स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग ही अकेली ऐसी कंपनी है, जो अभी भी फ्लिप फोन तकनीक पर काम कर रही है। आइए देखते हैं आखिर कैसा है सैमसंग का सबसे यूनिक फ्लिप स्मार्टफोन।
ये भी देखें- गूगल के किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स की परेशानी होगी कम
#1
सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को SM-W2018 नाम से लॉन्च कर सकती है।
#2
SM-W2018 स्मार्टफोन में एक 4.2-इंच की FHD डिसप्ले होगी।
#3
इस स्मार्टफोन की इंटरनल और एक्सटर्नल डिसप्ले में बेजल्स होगी और इसके कीपेड को ब्रश मेटल डिजाईन दिया गया है।
#4
SM-W2018 स्मार्टफोन फोन के बैक कवर की इमेज देखकर कहा जा सकता है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
#5
SM-W2018 स्मार्टफोन में मेन कैमरा को फोन के मिडिल में LED फ़्लैश के साथ जगह दी गई है।
#6
SM-W2018 स्मार्टफोन का लुक सैमसंग गैलेक्सी S8 से काफी मिलता जुलता है।
#7
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है।
#8
कहा जा रहा है कि SM-W2018 स्मार्टफोन में 664GB की स्टोरेज के साथ 4GB या 6GB रैम दी जा सकती है।
#9
इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
#10
SM-W2018 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 2300mAh की बैटरी हो सकती है।
ये भी देखें- E-Mails भी हो सकती हैं हैक, ऐसे करें सिक्योर
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में एक आईरिस स्कैनर भी हो सकता है। लेकिन फिलहाल सैमसंग की तरह से इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये भी साफ जानकारी नहीं है कि ये फोन सिर्फ चीन में लॉन्च होगा या बाकी यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications