वैज्ञानिको के हाथ लगी बड़ी सफलता, शरीर के अंदर देखने वाली मशीन बनाई
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कैमरा तैयार किया है, जो शरीर के अंदर देख सकता है। जल्द ही इस कैमरे को डॉक्टर्स अपनी चिकित्सा पद्धति में शामिल करने वाले हैं। फिलहाल इंसानी शरीर के अंदर का हाल जानने के लिए डॉक्टर मेडिकल औज़ार इंडोस्कोप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए डॉक्टर्स स्कैन और एक्सरे मशीन का सहारा लेते हैं, लेकिन अब इस डिवाइस से डॉक्टर आसानी से मरीज के शरीर के भीतर देख सकेंगे।

ये कैमरा शरीर के अंदर रोशनी के स्रोत के ज़रिए काम करता है, जैसे इंडोस्कोप की लचीली लंबी ट्यूब के अगले सिरे से निकलने वाली रोशनी। इस कैमरा के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग के प्रोफ़ेसर केव धालीवाल ने बताया, 'इस कैमरे में अलग-अलग तरह का काम करने की जबरदस्त क्षमता मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान शरीर के भीतर किसी डिवाइस का लोकेशन देखना बेहद महत्वपूर्ण है।"
पढे़ं- IPL मैच 2017 : फेसबुक हारा, स्टार इंडिया ने मारी बाजी
अभी तक डॉक्टर्स इंडोस्कोप टेक्नीक का इस्तेमाल करते थे। इससे निकलने वाली रोशनी शरीर के पार हो सकती है, लेकिन ये कोशिकाओं और अंगों के कारण आमतौर पर बिखर या पलट जाती है और शरीर के अंदर की तस्वीर साफ नजर नहीं आती है। वहीं ये कैमरा 20 सेंटीमीटर तक शरीर की कोशिकाओं के नीचे प्रकाश के स्रोत को ट्रैक कर सकता है।
पढ़ें- Video में देखें अब स्माइल के जरिए KFC में पे कर सकेंगे बिल
इस कैमरे की नई तकनीक किसी कोशिका से गुजरने वाली हल्की सी रोशनी को भी पकड़ लेता है। यह शरीर से प्रकाश के गुजरने में लगने वाले समय को भी बता सकता है, जिसका अर्थ यह है कि वह इंडोस्कोप की जगह बता सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








