स्नैपडील Unbox Diwali Sale आज से शुरू, इन प्रॉडक्ट पर 40-60% मिलेगा डिस्काउंट
इंडियन ई-कॉमर्स वेबसाइट Snapdeal शुक्रवार से अपने ग्राहकों के लिए Unbox Diwali Sale का आयोजन कर रही है। इस फेस्टिव सीजन सेल में कंपनी कैशबैक, फ्लेट डिस्काउंट समेत बैंक कार्ड पर छूट जैसे कई अन्य ऑफर्स पेश कर रही है। ये सेल 4 दिन 13 से 16 अक्टूबर के बीच चलेगी। आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

स्नैपडील अनबॉक्सिंग सेल में सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 15 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इस ऑफर में ग्राहक अधिकतम 2,000 या उत्पाद की कीमत पर 15 परसेंट का डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं HSBC क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
पढ़ें- Nokia 9 इस तारीख को लॉन्च हो सकता है, जानें कीमत
अगर आप HDFC अकाउंट होल्डर हैं, तो आपके लिए भी खुशखबरी है। एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशित एक्सट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट तक पा सकते हैं। कंपनी इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट और होम अपलाइंसेज पर 40-60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है।
पढे़ं- Exclusive ऑफर: सिर्फ 96 रुपए में 10GB 4जी डाटा, वैलिडिटी 28 दिन
कंपनी के Standard Chartered ग्राहकों को भी इस तरह का डिस्काउंट दिया जाएगा। बता दें कि फेस्टिवल सीजन आते ही सभी ई- कॉमर्स साइट ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।
पढे़ं- ब्लॉक या हाइड होने के बाद भी ऐसे देखें Whatsapp पर लास्ट सीन
फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां पिछले महीने से ही कई डिस्काउंट और ऑफर सेल का आयोजन कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








