Home
News

TikTok में आएंगे कुछ नए फीचर्स, खुश हो जाएंगे वीडियो किएटर्स

भारत के tiktok वीडियो का जलवा काफी जोरो-शोरों से चल रहा है। टिकटॉक को यूज़ करने वाले यूज़र्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से टिकटॉक भी अपने यूज़र्स को हमेशा खुश रखने के लिए कुछ ना कुछ नया फीचर पेश करते रहता है। इस बार भी टिकटॉक ने ऐसा ही कुछ किया है, जिससे यूज़र्स पहले से भी ज्यादा आकर्षित हो पाएंगे।

TikTok में आएंगे कुछ नए फीचर्स, खुश हो जाएंगे वीडियो किएटर्स

टिकटॉक वीडियो बनाने वाले यूज़र्स अब सीधे अपने टिकटॉक ऐप से ही अपनी वीडियो को व्हाट्सऐप पर शेयर कर पाएंगे। यूज़र्स अपनी वीडियो को टिकटॉक से सिर्फ एक क्लिक में सीधा किसी भी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट या ग्रुप में शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस खास ऐप में एक और फीचर ऐड किया है।

टिकटॉक कंपनी ने अपने इस ऐप में सर्च टैब की जगह नया डिस्कवर टैब टीज किया है। इस नए फीचर की मदद से यूज़र को पता चल पाएंगे कि उस वक्त टिकटॉक पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कंटेंट कौनसा है। इसके अलावा व्हाट्सऐप के लिए ऐ़ड किए गए नए फीचर की बात करें तो टिकटॉक से व्हाट्सऐप को लिंक किया जाएगा जिसके जरिए आप अपने किसी खास फ्रेंड को वहां ऐड भी कर पाएंगे।

इसके अलावा टिकटॉक कंपनी अपने ऐप को फेसबुक और गूगल से भी लिंक करने पर काम कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है कि आपका फेसबुक अकाउंट भी डायरेक्ट टिकटॉक से कनेक्ट हो जाए और जो भी वीडियो अपलोड करें वो सीधे फेसबुक पर भी अपलोड हो जाए। इसके अलाव टिकटॉक कंपनी अकाउंट स्विच का ऑप्शन लाने की भी तैयारी कर रही है। इसकी वजह से अगर आपका दो टिकटॉक अकाउंट है तो आप उसे एक क्लिक से बदल पाएंगे।

इसके अलावा टिकटॉक एक और फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद यूज़र्स को पता चल पाएगा कि उनके वीडियो को कितने लोगों ने डाउनलोड किया है। वीडियो को कितने लोगों ने देखा है इसका पता लग जाता है लेकिन अभी ऐसा कोई फीचर्स टिकटॉक में मौजूद नहीं है जिससे ये पता लगाया जा सके कि कितने लोगों ने आपकी वीडियो को डाउनलोड किया है। अब ऐसा फीचर भी टिकटॉक में आ सकता है।

हमारी इस स्टोरी में अटैच किए गए इन ट्वीट्स में आप देख सकते हैं कि टिकटॉक आने वाले वक्त में कितना बदल सकता है। टेक्नोलॉजी की ऐसी तमाम ख़बरों को जानने और पढ़ने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज और Helo Page को भी फॉलो कर सकते हैं, जहां आप लगातार सभी ख़बरों के अपडेट देख पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The number of users who use the Ticket is increasing day by day. Because of this, the stalker also keeps offering some new features to keep its users happy. This time also, Tolkac has done something similar, so that users will be able to attract more than ever before.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X