सोनी पानी के अंदर बेंच रहा है एमपी 3 प्लेयर
बाजार में कई वॉटरप्रूफ गैजेट उपलब्ध हैं लेकिन अगर ऑन स्पॉट उनका टेस्ट किया जाए तो शायद कई अपनी क्वालिटी पर खरें न उतरे। जब भी आप कोई वॉटरप्रूफ प्रोडेक्ट खरीदते हैं तो मन में हमेशा एक शंका रहती है क्या सच में इसमें पानी का कोई असर नहीं होगा। इसके लिए या तो आप दुकान में ही उसको परखें या फिर उसे बिना टेस्ट किए ही प्रयोग करें। अब कोई जानबूझ कर वॉटरप्रूफ गैजेट में पानी तो डालेगा नहीं।
पढ़ें: एप्पल की निकली हवा, कम किए 16 जीबी 5सी आईफोन के दाम
सोनी ने लोगों की पेरशानी दूर करने का एक नायाब तरीका ढूड़ निकाला है अब इसे कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रैटिज़ी कहिए या फिर कुछ और लेकिन लोगों को ये पसंद आ रहा है, सोनी ने अपने नए वॉटरप्रूफ एमपी 3 प्लेयर को पानी की बॉटल के अंदर डालकर मार्केट में लांच किया है। यानी इसे खरीदने वाले के मन में इस बात को लेकर कोई शंका नहीं रहेगी कि ये पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है या नहीं।
पढ़ें: सैमसंग के गैलेक्सी एस 5 में होगी 32 जीबी इंटरनल मैमोरी

पढ़ें: 10,000 में 8 मेगापिक्सल वाले 10 एंड्रायड जैलीबीन स्मार्टफोन
सोनी ने इसके लिए ऑकलैंड की ऐडवरटाइजिंग कंपनी ड्रॉफ्टसीबी की मदद ली जिसमें सोनी के नए एमपी 3 प्लेयर के लिए ये आईडिया पेश किया। फिलहाल सोनी अपने नए वॉकमैन सीरीज एमपी 3 प्लेयर को जिम, स्वीमिंग पूल के जैसी जगहों में वेंडिंग मशीन की मदद से बेंच रही हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/USJSOPPZoKI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







