Home
News

Sony के स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपए तक डिस्काउंट, जानें नई कीमत

By Neha Kashyap

शानदार फीचर्स के साथ कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीदने का ये बिल्कुल सही मौका है। पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी इंडिया ने अपने तीन एक्सपीरिया स्मार्टफोन एक्सपीरिया XZ प्रीमियम, एक्सपीरिया XA1 अल्ट्रा और एक्सपीरिया XA1 प्लस पर डिस्काउंट का ऐलान किया है।

इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा यानी 10,000 रुपए का डिस्काउंट सोनी एक्सपीरिया XZ प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रहा है। इसके अलावा बाकी दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन को 5000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Sony के स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपए तक डिस्काउंट, जानें नई कीमत

सोनी एक्सपीरिया XZ प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 49,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। ये कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन था, जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया था। मिड रेंज स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया XA1 अल्ट्रा को 5000 रुपए डिस्काउंट के साथ 22,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है। सोनी एक्सपीरिया XA1 प्लस स्मार्टफोन को भी इस सेल में 5000 रुपए डिस्काउंट के साथ 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 24,990 रुपए है।

बता दें कि सोनी के इन तीनों स्मार्टफोन को आज से नई कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन तीनों स्मार्टफोन को पिछले साल नंवबर में लॉन्च किया था। इन फोन्स के प्राइस कट क बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मार्केट में जल्द ही नए हैंडसेट पेश कर सकती है।

याद हो कि इस साल आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2018) इवेंट में सोनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia XZ2 Premium पेश किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन को कंपनी मई महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है।

बता दें कि इस महीने फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर कस्टमर्स के लिए सेल लेकर आ रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए 13 से 16 मई के बीच सेल का आयोजन करने जा रही हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल में कस्टमर्स हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन को 7000 रुपए डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपए में खऱीद सकेंगे।

वहीं, अमेजन समर सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की बात करें, तो ग्राहकों को टॉप ब्रांड स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हैडफोन, स्पीकर्स, फिटनेस ट्रेकर्स और स्मार्ट वॉच पर 35 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia Smartphones par 10,000 rs tak discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X