Telegram Premium: टेलीग्राम प्रीमियम हुआ लॉन्च, मिलते हैं ये बेनिफिट्स और जानिए कीमत
Telegram प्रीमियम ने आखिरकार लंबे समय के इंतजार और कई लीक के बाद दस्तक दे दी है। जी हाँ, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने अपना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे टेलीग्राम प्रीमियम (Telegram Premium) का नाम दिया गया है जिसमें रेगुलर यूजर्स से कुछ अलग बेनिफिट्स और फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि Telegram पर 700 मिलियन यूजर्स भी पूरे हो गए हैं।

हालांकि इस Telegram प्रीमियम फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को प्रति महीने कुछ पैसों को खर्च करना होगा। तो आइए जानते हैं इसकी कीमत और क्या-क्या बेनिफिट मिलेंगे उसके बारे में।
Telegram प्रीमियम फीचर हुआ लॉन्च
कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि टेलीग्राम (Instant Messaging Platform Telegram) पर अब 700 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स हो गए हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि कंपनी ने विज्ञापन पर कभी पैसे खर्च नहीं किये है।
अपने एप्लिकेशन में Telegram Premium (टेलीग्राम प्रीमियम) फीचर को लॉन्च करते हुए, टेलीग्राम ने उल्लेख किया है "टेलीग्राम पर यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, कई यूजर्स ने हमारी टीम का समर्थन करने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की है। आज, हम टेलीग्राम प्रीमियम लॉन्च कर रहे हैं - एक सब्सक्रिप्शन जो आपको टेलीग्राम के निरंतर विकास का समर्थन करने देती है। और आपको विशिष्ट फीचर्स प्रदान करता है।"
Telegram प्रीमियम की महीने की प्राइस क्या है?
अब रही बात प्राइस की, तो यह फीचर नॉर्मल यूजर्स को नहीं मिलेगा और इसके लिए प्रति महिना करीब $4.99 प्रति माह है, जो मोटे तौर पर 389 रुपए प्रति माह होता है। यानि यूजर्स इतने पैसों में इस फीचर को आजमा सकते हैं।
टेलीग्राम प्रीमियम के फीचर्स - Telegram Premium Features
Telegram Premium में जो-जो फीचर्स या बेनेफिट्स मिलेंगे उसके बारे में हमने नीचे सब डिटेल्स में बताया है।

- टेलीग्राम प्रीमियम यूजर्स 4GB साइज तक की फाइल भेज सकेंगे।
- प्रीमियम यूजर्स बड़ी फ़ाइलों को सबसे फास्ट स्पीड से डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
- Telegram प्रीमियम यूजर्स इन चीजों का भी आनंद ले सकेंगे।
-- 1000 चैनल
-- 10 चैट को कर सकेंगे पिन
-- 20 पब्लिक लिंक रिजर्व कर सकेंगे
-- 400 से ज्यादा GIF को सेव कर पाएंगे
-- बायो में ज्यादा टेक्स्ट लिख पाएंगे
- प्रीमियम यूजर्स वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकेंगे।
- पर्सनल और ग्रुप चैट में स्पेशल स्टिकर और मैसेज रिएक्शन भेज पाएंगे।
- विस्तृत चैट मैनेजमेंट जो यूजर्स को सेलेक्टेड चैट कैटेगरी फ़ोल्डर में एप्लिकेशन को ओपन करने में अनुमति देगा।
- एनिमेटेड प्रोफाइल पिक्चर्स जो होम स्क्रीन के साथ-साथ प्रीमियम यूजर्स के चैट सेक्शन में भी दिखाई देंगी।
- Telegram प्रीमियम यूजर्स को उनके नाम के साथ एक स्पेशल स्टार के साइज का एक बैज मिलेगा, जो एप्लिकेशन में हर जगह दिखाई देगा।
- इसके अलावा प्रीमियम एप्लिकेशन आइकन जिन्हें होम स्क्रीन पर सेट किया सकेगा।
- इस फीचर्स के साथ अब टेलीग्राम उन विज्ञापनों को नहीं दिखाएगा जो बड़े पब्लिक चैनलों में दिखाता है।
यानि कुल मिलाकर टेलीग्राम प्रीमियम (Telegram Premium) में कम दाम में ढेर सारे फीचर्स की पेशकश की जा रही है और ये फीचर्स कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। तो यदि आप भी एक Telegram यूजर हैं तो इन प्रीमियम फीचर्स को आजमा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







