Home
News

टाइम मशीन कराएगी अंतरिक्ष की सैर!

अंतरिक्ष की यात्रा करना हमेशा से मानव की चाहत रही है। इसको लेकर कई तरह के प्रयोग और खोज अब भी जारी हैं। इसी दिशा में कुछ खगोल शास्त्रियों ने 'इलस्ट्रीस' नामक एक ऐसा आभासी ब्रह्मांड तैयार किया है जिसमें यात्रा कर आप ब्रह्मांड के सृजन से लेकर अब तक के सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

पढ़ें: गलत काम जो इंटरनेट पर चल रहे हैं

'इलस्ट्रीस' में सफर करने के दौरान आप अपनी मर्जी से समय से आगे या पीछे भी जा सकते हैं और तमाम आकाशगंगाओं की यात्रा कर सकते हैं। इलस्ट्रीस 13 अरब सालों के विकास की कहानी बताता है।

टाइम मशीन कराएगी अंतरिक्ष की सैर!

दरअसल, इलस्ट्रीस एक सुपर कंप्यूटर प्रोग्राम के तहत काम करता है जिसमें 3डी तकनीक के जरिए अंतरिक्ष के विकास कि कहानी प्रदर्शित होती है। इसमें सफर के दौरान ऐसा महसूस होता है कि आप सच में किसी और कालखंड में आ गए हैं और उसके साथ यात्रा कर रहे हैं।

पढ़ें: फोन में फोटो एडिट करने की बेस्‍ट फ्री एंड्रायड एप्‍लीकेशन

कंप्यूटर के इस प्रोगाम में 8000 सीपीयू एक साथ काम करते हैं। अगर एक आम सीपीयू को इस प्रोगाम की गणना में लगे तो उसे 2000 साल से भी ज्यादा का समय लग सकता है। किसी टाइम मशीन की तरह इस कंप्यूटर के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा बिग बैंग के 12 करोड़ साल बाद शुरू होती है और वर्तमान समय तक पहुंचती है। इस दौरान आकाशगंगा और दूसरी कई तारा समूहों की यात्रा भी की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X