Home
News

इन भारतीय भाषाओं में अब बिना इंटरनेट चलेगा गूगल ट्रांसलेटर

गूगल ट्रांसटेलर अपडेट के बाद काफी स्मार्ट हो गया है और ऑफलाइन भी भारतीय भाषाओं को ऑफलाइन भी समझने लगा है। गूगल ट्रांसलेट में नए अपडेट के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इन बदलाव के बाद ट्रांसलेटर अब 7 भारतीय भाषाओं को ऑफलाइन भी ट्रांसलेट कर सकेगा। बता दें कि इसके पहले बिना इंटरटनेट के सिर्फ हिंदी भाषा को ही ट्रांसलेट किया जा सकता था।

इन भारतीय भाषाओं में अब बिना इंटरनेट चलेगा गूगल ट्रांसलेटर

गूगल की तरफ से जारी इस नए अपडेट में हिंदी के अलावा कन्नड़, गुजराती, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं का भी ट्रांसलेट प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही कंवर्सेशन ट्रांसलेशन के लिए बंगाली और तमिल जैसी भाषाओं को भी जोड़ा गया है। बता दें कि कन्वर्सेशन फीचर के लिए यूजर्स ट्रांसलेट ऐप के साथ दो भाषाओं में बात कर सकते हैं।

ये भी देखें- Twitter ने किया कंफर्म, जल्द ही 140 कैरेक्टर लिमिट से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो भी आप इन दोनों फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कन्वर्सेशन फीचर को एक्टिवेट करने के लिए माइक ऑन करके चुनी गई भाषा में बोलना होगा, जिसके बाद यह ऐप ऑटोमैटिक वॉयस समझकर सेलेक्टेड वॉयस के अनुसार ट्रांसलेशन करे देगा।

ये भी देखें- जियोफोन लौटाने पर लगेगा भारी जुर्माना, शॉक दे सकती हैं इसकी टर्म एंड कंडीशन!

बता दें कि गूगल ट्रांसलेटर इसके पहले लैंग्वेज डिटेक्शन फीचर भी पेश कर चुका है, जिसमें किसी भी भाषा को कैमरे की मदद से डिटेक्ट कर गूगल पर ट्रांसलेट किया जा सकता है। ये बेहतरीन फीचर आपको यात्रा के दौरान होने वाली भाषा संबंधी दिक्कतों से बचाता है।

Best Mobiles in India

English summary
Translate seven indian language on Google Translate without internet. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X