Home
News

Twitter के अलावा बाकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने माने सरकार के नए IT नियम

फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल, टेलीग्राम सहित अधिकांश सभी बड़े सोशल मीडिया कंपनियों ने भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए IT नियमों को लागू कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह सिर्फ ट्विटर (Twitter) है जिसने अभी तक नए नियमों का पालन नहीं किया है। भारत सरकार ने पहले ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट को एक पत्र भेजकर नए सोशल मीडिया कानूनों की पालना करने की चेतावनी दे दी है।

Twitter के अलावा बाकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने माने सरकार के नए IT नियम

नए आईटी नियम 26 मई को लागू हुए। भारत सरकार ने इस साल की शुरुआत में फरवरी में देश में चल रहे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नए सोशल मीडिया के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया था। लेकिन नए आईटी नियम लागू होने के बाद भी फेसबुक, ट्विटर, गूगल, व्हाट्सएप और अन्य जैसी कंपनियां नियमों का पालन करने में विफल रहीं।

एएनआई की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने अब पुष्टि की है कि ट्विटर को छोड़कर सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने नए कानूनों का पालन करना शुरू कर दिया है। लेकिन ट्विटर अभी भी नए आईटी नियमों की पालना नहीं कर रहा है।

सूत्रों ने कहा, "कू, शेयरचैट, टेलीग्राम, लिंक्डइन, गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि जैसे महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों ने नए नियमों की आवश्यकता के अनुसार मंत्रालय के साथ विवरण साझा किया है।"

नियमों का पालन करने में ट्विटर के विफल होने पर प्रकाश डालते हुए, सूत्रों ने कहा, "ट्विटर अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहा है - कल सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद, Twitter ने कल देर रात एक कम्प्यूनिकेशन भेजा, जिसमें भारत में एक कानूनी फर्म में काम करने वाले एक लॉयर का विवरण शेयर किया गया था।" अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या ट्विटर सरकार के नए क़ानूनों को लागू करता है या नहीं और कब करता है यह भी देखा जाना है।

इस प्रकार इस खबर से ट्विटर के अलावा बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बीते कुछ दिनों से यह खबर तेजी से फैल रही थी कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म बैन कर दिये जाएँगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Twitter hasn't followed the government's new IT rules yet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X