वीडियोकॉन अगले साल लगा सकती है नया मोबाइल फोन कारखाना

वीडियोकॉन जल्द देश में अपना पहला मोबाइल फोन विनिर्माण कारखाना लगाने की योजना बना रही है जिसमें शुरुआत में वह 75 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती है। वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के निदेशक अनिरूद्ध धूत ने जानकारी देते हुए बताया, वह अगले साल तक भारत में मोबाइल फोन विनिर्माण कारखाना लगाने को तैयार है।
फिलहाल हम मोबाइल फोन ओईएम मूल उपकरण दूसरे विनिर्माता से लेते हैं। अब हम अपने स्तर पर विनिर्माण शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कारखाने के लिए केरल, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में जगह देखी जा रही है। कंपनी अगले साल लगभग 25 लाख मोबाइल हैंडसेट बेचना चाहती है। वीडियोकॉन इस समय टेलीविजन से लेकर फ्रिज तक का निमार्ण करती है और कंपनी ने पिछले साल ही मोबाइल फोन हैंडसेट कारोबार में कदम रखा था।
कंपनी के अनुसार कारखाना लगाने के लिए उसे मध्यप्रदेश, केरल व छत्तीसगढ़ से आमंत्रण मिला है हालाकि अभी जगह के बारे में फैसला नहीं किया गया है। इस बारे में निर्णय अगले साल फरवरी या मार्च तक कर लिया जाएगा। अब तक कंपनी ने लगभग 15 लाख मोबाइल फोन बेचे हैं और वह अगले साल इसमें 66 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications