Vivo T4 vs iQOO Z10: 7300mAh बैटरी वाला कौन सा स्मार्टफोन है फायदे का सौदा?
वीवो ने भारत में Vivo T4 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेटेस्ट डिवाइस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7300mAh की बैटरी दी गई है। फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका कंपेरिजन कुछ दिन पहले लॉन्च हुए iQOO Z10 5G से किया जा रहा है। दिलचस्प है कि इस फोन में भी 7300mAh का बैटरी पैक मिलता है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
दोनों फोन में कई चीजें समान हैं, लेकिन फिर भी कुछ बेसिक फर्क हैं, जो इन्हें अलग बनाते हैं। हम यहां दोनों स्मार्टफोन के बीच परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के लिहाज से कंपेरिजन करने वाले हैं। इसकी मदद से आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन सेलेक्ट करने में आसानी होगी।

Vivo T4 5G में दमदार खूबियां
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
Vivo T4 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। HBM मोड में यह 1300 निट्स तक ब्राइटनेस देता है। डिस्प्ले को SGS ब्लू लाइट प्रोटेक्शन और Schott Shield ग्लास से सेफ किया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और IP65 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस भी सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 720 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। यह फोन 8GB/12GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

सॉफ्टवेयर अपडेट और UI
फोन Android 15 पर रन करता है, जिसके ऊपर Vivo का Funtouch OS 15 दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो Vivo T4 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही Aura Light सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होती है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है इसकी 7300mAh की बड़ी बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
iQOO Z10 के स्पेसिफिकेशन

iQOO Z10 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 5000 निट्स है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस में रियर पैनल पर OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
इसमें वीवो के फोन की तरह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि नॉर्मल यूजेस पर बैटरी दो दिन का साथ निभाएगी। यह केवल 33 मिनट में 1 से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसमें एंड्रॉइड 15 के साथ Funtouch OS 15 मिल रहा है। इसे दो एंड्रॉइड अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच मिले हुए हैं।
फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 की रेटिंग के साथ आता है। इसमें मिल्ट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, एआई फोटो इनहान्स, एआई नोट असिस्ट, लाइव टेक्स्ट और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर दिए गए हैं।
Vivo T4 5G vs iQOO Z10 5G: फाइनल वर्डिक्ट
Vivo T4 5G और iQOO Z10 5G दोनों ही स्मार्टफोन दमदार बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 7s Gen 3 जैसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों में ही 50MP कैमरा, 32MP सेल्फी और एंड्रॉइड 15 का लेटेस्ट एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि, iQOO Z10 5G कुछ एक्स्ट्रा AI फीचर्स जैसे सर्कल टू सर्च और AI फोटो इनहांस के साथ ज्यादा स्मार्ट फील देता है। दूसरी तरफ Vivo T4 5G का मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और ज्यादा प्रोटेक्टिव डिस्प्ले इसे थोड़ा ज्यादा रग्ड बनाता है। बजट और यूज के हिसाब से दोनों शानदार ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








