Home
News

22 नवंबर को लॉन्च होगा Vivo U20

वीवो कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Vivo U10 था। इस स्मार्टफोन के एक अपग्रेड वर्जन को अब वीवो कंपनी काफी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। वीवो अपने वीवो U10 के अपग्रेड वर्जन Vivo U20 जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की गई है।

22 नवंबर को लॉन्च होगा Vivo U20

Vivo U20 जल्द होगा लॉन्च

वीवो कंपनी इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को ऑफिसियल तौर पर कंफर्म करते हुए इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का भी खुलासा किया है। हम आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के पहले वर्जन यानि Vivo U10 को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब वीवो कंपनी अपने उस वर्जन का एक अपग्रेड वर्जन 22 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि यूज़र्स इस स्मार्टफोन को भी काफी पसंद करेंगे।

5000 एमएएच की बैटरी के साथ होगा लॉन्च

आइए अब आपको वीवो कंपनी के आने वाले इस नए स्मार्टफोन Vivo U20 के बारे में कुछ बताते हैं। इंडिया टूडे के सूत्रों के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है इसके साथ ही इसमें कंपनी 5000 एमएएच की एक दमदार बैटरी भी देगी। इस स्मार्टफोन में कंपनी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 AIE प्रोसेसर देने वाली है।

इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी काफी खास होने वाला है। इसमें पतले-पतले बेजल्स और वॉटरड्रॉप नॉच वाले डिजाइन के साथ इस स्मार्टफोन के बैक में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देने वाली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को अमेज़ॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company recently introduced a new smartphone in the market. The name of that smartphone was Vivo U10. The Vivo company is going to launch an upgrade version of this smartphone very soon. Vivo is going to launch the upgraded version of its Vivo U10 Vivo U20 soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X