Home
News

Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द किया जाएगा लॉन्च, टिप्सटर ने दी कुछ खास जानकारी

Vivo X70 सीरीज एक नई स्मार्टफोन सीरीज है, जिसे जल्द ही वीवो कंपनी लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल हैं। एक स्मार्टफोन का नाम Vivo X70 Pro है। वहीं दूसरे स्मार्टफोन का नाम Vivo X70 Pro+ है। इस सीरीज के बारे में कुछ जानकारियां लीक हुई है। एक चीनी टिप्सटर ने इस फोन सीरीज के बारे में जानकारी दी है।

Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द किया जाएगा लॉन्च

4,500 एमएएच की बैटरी

टिप्सटर Bald Panda के मुताबिक Vivo X70 Pro+ में कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी देने का फैसला किया है, जो 66W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में कंपनी Zeiss की साझेदारी वाला कैमरा मॉड्यूल देने वाली है।

प्रोसेसर भी होगा दमदार

इसके अलावा टिप्स्टर ने इस फोन के बारे में जानकारी दी है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि वीवो कंपनी की यह नई फोन सीरीज इस साल जून में लॉन्च हो सकती है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

कई वेरिएंट्स में लॉन्च होने की उम्मीद

इसके अलावा वीवो कंपनी के इस फोन सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन के कई वेरिएंट्स को मार्केट में लॉन्च कर सकती है, जैसा कि Vivo X60 सीरीज में किया था। आपको बता दें कि Vivo X60 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इस फोन सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+ को लॉन्च किया था।

क्या होगी कीमत...?

इस फोन के सामान्य वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपए है। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,990 रुपए है। आपको बता दें कि Vivo X60 Pro+ में Snapdragon 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं Vivo X60 और Vivo X60 Pro में वीवो कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस फोन के बारे में आने वाले वक्त में और भी कई जानकारियां लीक होने की संभावना है। हम आपको हर एक लीक रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X70 series is a new smartphone series, which Vivo company is about to launch soon. This series includes two smartphones. One smartphone is named Vivo X70 Pro. The other smartphone is named Vivo X70 Pro +. Some information about this series has been leaked. A Chinese tipster has given information about this phone series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X