देश की हर महिला को खुश कर देगा वोडाफोन का ये कदम !
वोडाफोन ने महिलाओं के लिए इस स्कीम को निकाला है, इसीलिए इस प्लान का नाम वोडाफोन सखी रखा गया है।
इन दिनों देश में टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे क को हर तरीके से पछाड़ने में लगी हुई हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां इन दिनों सस्ते से सस्ते टैरिफ प्लान लॉन्च कर रही हैं, लेकिन वोडाफोन की ये पहल इन सबसे बहुत आगे हैं। देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन ने इंडिया में एक नई स्कीम पेश की है, जिसमें महिलाएं रिटेलर्स को बिना अपना नंबर बताए रिचार्ज करा सकती हैं।
पढ़ें- हर रोज ऐसे-ऐसे स्पैम कॉल रिसीव करते हैं इंडियन स्मार्टफोन यूजर !

पढ़ें- सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का मजाक बनाने पर ये होता है !
क्या है स्कीम-
वोडाफोन ने इस स्कीम को वोडाफोन सखी नाम से पेश किया है, जो पूरी तरह फ्री है। इसमें महिलाओं को रिचार्ज कराने के लिए अपना नंबर रिचार्ज रिटेल स्टोर पर बताने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए महिलाओं को एक प्रायवेट मैसेज करना होगा और ओटीपी आने के बाद उनका रिचार्ज हो सकेगा।
वोडाफोन ने कहा-
वोडाफोन ने अपने बयान में कहा कि वोडाफोन इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत करते हुए वोडाफोन सखी प्लान पेश किया है, ताकि ग्रामीण भारत से महिलाओं डिजिटल क्रांति के मामले में सबसे आगे निकलें। उन्हें सशक्त बनाया जा सके और वह अपने प्रियजनों के साथ जुड़ी रह पाएं।
ये है प्लान-
कंपनी ने तीन प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 52 रुपए, 78 रुपए और 99 रुपए है। 52 रुपए के प्लान में 42 रुपए का टॉकटाइम दिया जाएगा। साथ ही 50 एमबी 2G/3G डाटा दिया जाएगा। वहीं, 78 रुपए में 62 रुपए का टॉकटाइम और 50 एमबी 2G/3G डाटा मिलेगा। इसके अलावा 99 रुपए वाले प्लान में 79 रुपये का टॉकटाइम और 50 एमबी 2G/3G डाटा मिलेगा।
कैसे करें यूज-
वोडाफोन प्राइवेट रिचार्ज मोड (PRM) को कंपनी ने मुफ्त सर्विस के रूप में पेश किया है। यूजर को इसके लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसके लिए महिलाओं को टोल फ्री नंबर 12604 पर 'Private' मैसेज करना होगा। इसके बाद आपके आप एक ओटीपी कोड आएगा, जिसे 24 घंटे में यूज किया जा सकेगा। ओटीपी में मिलने वाले कोड के जरिए ग्राहक उस दिन आधी रात तक किसी भी मल्टी-ब्रांड आउटलेट से फोन रिचार्ज करा सकेंगे।
सीमित राज्यों में है ये प्लान-
बता दें कि फिलहाल वोडाफोन का ये प्लान सीमित राज्यों के लिए ही है। यह प्लान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि ये कदम ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।
क्या कहती है रिपोर्ट-
वोडाफोन कनेक्टेड विमेन की रिपोर्ट 2014 के मुताबिक, दुनियाभर में मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले करीब 30 करोड़ कम है। इसी के चलते कंपनी ने यह प्लान पेश किया है। कंपनी ने यह प्लान लॉन्च करने के पहले टेस्ट किया गया था। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही लॉन्च किया।


Click it and Unblock the Notifications








