Home
News

हर रोज ऐसे-ऐसे स्पैम कॉल रिसीव करते हैं इंडियन स्मार्टफोन यूजर !

रिपोर्ट में कहा गया कि इंडियन फोन यूजर्स के पास क्रेडिट कार्ड लोन, सस्ते डाटा प्लान्स और इंश्योरेंस जैसे कई स्पैम कॉल्स आते हैं। भारत के बाद अमेरिका और ब्राजील इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

By Neha

दिन भर में आपके पास कितने स्पैम कॉल आ जाते हैं ? अगर आपका जवाब दो, चार या दस है, तो आप उन लकी हैं और उन इंडियन्स में शामिल नहीं हैं, जो हर रोज 22 स्पैम कॉल तक रिसीव करते हैं। हाल ही में जारी हुई स्मैप कॉल्स रिसीव करने वाली टॉप 20 कंट्री को लेकर जारी की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिया सबसे ज्यादा स्पैम कॉल रिसीव करने वाली कंट्री और इस लिस्ट में टॉप पर है।

हर रोज ऐसे-ऐसे स्पैम कॉल रिसीव करते हैं इंडियन स्मार्टफोन यूजर !

पढ़ें- यूजर को मुसीबत में डाल सकती हैं, स्मार्टफोन से जुड़ी ये 6 बातें

रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि फोन यूजर्स के पास टेलीमार्केटिंग, वित्तीय सेवा, घोटाले और बीमा कराने के कॉल से लेकर उधार वसूली तक के स्पैम कॉल्स आते हैं।

पढ़ें- लड़कों, अब दीवार गीली करने से पहले जरा गूगल कर लेना

हर रोज औसत 22 स्पैम कॉल आते हैं-

हर रोज औसत 22 स्पैम कॉल आते हैं-

यूजर्स के पास क्रेडिट कार्ड लोन, सस्ते डाटा प्लान्स और इंश्योरेंस जैसे कई स्पैम कॉल्स आते हैं। इससे यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की गई है सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स रीसीव करने वाले 20 देशों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। भारत में एक स्मार्टफोन यूजर प्रतिदिन औसत तौर पर 22 स्पैम कॉल्स रिसीव करता है।

कैसे-कैसे आते हैं कॉल-

कैसे-कैसे आते हैं कॉल-

भारत में ज्यादातर स्पैम कॉल्स डाटा प्लान्स और प्रमोशन्स से संबंधित आती हैं। इसके अलावा उधार वसूली, बैंक, राजनीतिक, स्वास्थ्य, स्पैम, टेलीमार्केटिंग, वित्तीय सेवा, घोटाले और बीमा जैसी कॉल्स आती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्पैम कॉल ऑपरेटरों और वित्तीय सेवाओं से संबंधित हैं। ज्यादातर ऑपरेटर्स यूजर्स को फ्री डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और स्पेशल ऑफर्स से संबंधित कॉल्स करते हैं।

अमेरिका और ब्राजील दूसरे नंबर पर-

अमेरिका और ब्राजील दूसरे नंबर पर-

ट्रूक्लर ने बताया कि अमेरिका और ब्राजील प्रत्येक महीने प्रति यूजर 20.7 कॉल के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में उत्पीड़न, प्रैंक और घोटालों से संबंधित कॉल्स आते हैं। जबकि वित्तीय सर्विस और उधार वसूली भी स्पैम कॉल्स का एक बड़ा कारक है।

कई कंट्री भी हैं शामिल-

कई कंट्री भी हैं शामिल-

इस लिस्ट में बंग्लादेश, ब्रिटेन, केन्या, चिली, मिस्त्र और इटली का नाम भी शामिल है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन कॉल्स को या तो यूजर्स द्वारा स्पैम मार्क किया जाता है। या फिर ट्रूकॉलर द्वारा रेड फ्लैग दे दिया जाता है।

ट्रूकॉलर पर आधारित है रिपोर्ट-

ट्रूकॉलर पर आधारित है रिपोर्ट-

यह रिपोर्ट कॉल आईडेंटिफिकेशन और स्पैम डिटेक्शन एप ट्रूकॉलर ने पेश किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Indian smartphone users get highest number of spam call in world according to a latest report based on truecaller data. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X