बचा हुआ डेटा नहीं होगा waste,इस कंपनी ने बढ़ाई डेटा प्लान की वैलिडिटी
आप किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क इस्तेमाल करते हों, लेकिन आपको हर कंपनी के प्लान्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इससे टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही डेटा वॉर से भी अपडेट रहेंगे और आपको ये भी पता रहेगा कि कौन सी कंपनी सबसे किफायती और बेस्ट प्लान पेश कर रही है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए तीन नए प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की सबसे खास बात ये है कि अगर आपके पास डेटा बैलेंस बच गया है, तो आप अगले महीने भी अपने बचे हुए डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

वोडाफोन ने इन प्लान को रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर नाम से लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर प्लान्स के डिटेल।
पढ़ें- स्मार्टफोन को फ्रिज में जमा देने पर क्या होता है ? नहीं पता, तो यहां देखिए

पढ़ें- खुशखबरी, सस्ते हुए ये एयरटेल प्लान्स, जानिए कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट
रेड ट्रैवलर प्लान-
वोडाफोन ने ये प्लान उन लोगों के लिए पेश किया है, जो काम के सिलसिले में अक्सर ट्रैवल करते हैं। रेड ट्रैवलर प्लान में यूजर्स को देशभर में रोमिंग और कॉल के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें 499 रुपए वाले प्लान में 20 जीबी इंटरनेट डेटा, 699 रुपए के प्लान में 35 जीबी डेटा और 999 रुपए के प्लान में 50 जीबी डेटा दिया जाएगा। किसी महीने में इस्तेमाल से बच गया डेटा अगले महीने के डेटा में जुड़ जाएगा। साथ ही यूजर्स को हर महीने 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे।
रेड इंटरनेशनल प्लान-
ये प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो इंटरनेशनल ट्रिप करते हैं। रेड इंटरनेशनल प्लान में यूजर्स को अमेरिका, कनाडा, चीन, हांगकांग, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के लिए फ्री आईएसडी कॉल्स मिलेंगे। इसमें 1299 रुपए के प्लान में 100 आईएसडी मिनट और 75 जीबी डेटा, 1699 रुपए के प्लान में 100 आईएसडी मिनट और 100 जीबी डेटा तथा 1999 रुपए के प्लान में 200 आईएसडी मिनट और 125 जीबी डेटा दिया जाएगा।
रेड सिग्नेचर प्लान-
2,999 रुपए के रेड सिग्नेचर प्लान के तहत 200 आईएसडी मिनट और 200 जीबी डेटा उपलब्ध होंगे।
ये भी होंगे ऑफर्स-
किसी भी प्लान में रेड टुगेदर ऑप्शन चुनकर किसी मित्र या परिजन को जोड़ने से बिल पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा तीनों नए प्लान के तहत 12 महीने के लिए फ्री नेटफ्लिक्स, 4000 से अधिक मैग्जिन का फ्री सब्सक्रिप्शन, स्मार्टफोन पर बीमा रेड शील्ड जैसे ऑफर्स भी होंगे।
नवंबर से ले सकेंगे फायदा-
ये सभी प्लान्स नवंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि ये प्लान्स फिलहाल आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश दूरसंचार सर्किल में उपलब्ध नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications








