Home
News

खुल गई पोल, सोशल मीडिया पर आकर ये काम करती हैं महिलाएं !

अपने साथी के बारे में भावनात्मक बेवफाई से जुड़े संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं। यह रिसर्च स्टडी इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस मैग्जिन में भी प्रकाशित की जा चुकी है।

By Neha

सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस समय महिलाएं और पुरुष दोनों मौजूद हैं। बता दें कि ये रिपोर्ट महिला सोशल मीडिया यूजर्स के बारे में है। हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया कि सोशल मीडिया पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं भावनात्मक बेवफाई पर दुखी होती हैं। महिलाएं अपने साथी से बेवफाई का पता चलने पर पुरुषों से ज्यादा अपना दुख सोशल मीडिया पर जाहिर करती हैं।

पढ़ें- इंडिया में कितने यूजफुल हैं डेटिंग ऐप्स, यहां जान लें हर हकीकत !

खुल गई पोल, सोशल मीडिया पर आकर ये काम करती हैं महिलाएं !

पढ़ें- वॉट्सएप का ये नया फीचर खोल देगा आपका हर राज !

शोध में खुलासा-

शोध में खुलासा-

ब्रिटेन में कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने महिला और पुरुष के सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर रिसर्च किया था। इस रिसर्च में सामने आया कि महिलाएं साथी की बेवफाई का सोशल मीडिया पर पता चलने पर पुरुषों की तुलना में अधिक दुखी नजर आती है। इस सर्वे के दौरान बेवफाई के बाद महिलाओं ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर किया। यह रिसर्च स्टडी इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस मैग्जिन में प्रकाशित की जा चुकी है।

पुरुषों का मामला उलट-

पुरुषों का मामला उलट-

इस रिसर्च में सामने आया कि पुरुष सोशल मीडिया पर अपनी महिला साथी की भावनात्मक बेवफाई से कहीं ज्यादा यौनिक बेवफाई का खुलासा होने से दुखी नजर आते हैं।

ये भी है वजह-

ये भी है वजह-

इस रिसर्च में ये भी पता चला कि महिलाएं तब ज्यादा दुखी हो जाती हैं, जब उन्हें अपने साथी द्वारा की गई भावनात्मक बेवफाई के बारे में किसी विरोधी व्यक्ति से जानकारी मिलती है।

पुरुष भी होते हैं दुखी-

पुरुष भी होते हैं दुखी-

शोधार्थियों का कहना है कि महिलाओं के व्यवहार से बिल्कुल विपरीत पुरुष किसी विरोधी व्यक्ति की अपेक्षा अपने ही साथी से मिलने वाले बेवफाई के संदेश से अधिक दुखी होते हैं।

21 पुरुषों व 23 महिलाओं पर शोध-

21 पुरुषों व 23 महिलाओं पर शोध-

इस शोध के लिए अध्ययनकतार्ओं ने 21 पुरुषों व 23 महिलाओं को शामिल किया था। शोधकतार्ओं का कहना है कि महिला और पुरुष का सोशल मीडिया व्यवहार बिल्कुल विपरीत है। इसके बाद भी रिसर्च में इस बात की पुष्टि होती है कि सोशल मीडिया पर अपने साथी द्वारा बेवफाई का संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं।

पढ़ें- घर भूल आए हैं ATM कार्ड, तो अब ऐसे निकाले पैसे

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
according to a latest research women become more sad on social media after partner infidelity. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X