Home
News

वॉट्सएप का ये नया फीचर खोल देगा आपका हर राज !

वॉट्सएप के इस फीचर के साथ यूजर्स आप अपने दोस्त को झूट नहीं बोले सकेंगे और गलत लोकेशन नहीं बता सकेंगे।

By Neha

वॉट्सएप इन दिनों लगातार अपने फीचर्स अपडेट कर रहा है। पिछले दिनों इस मैसेंजर ऐप ने अपने यूजर्स के लिए पिन टू टॉप और मैसेज अनरीड जैसे फीचर लॉन्च किए थे। अब खबरें आ रही हैं कि वॉट्सएप एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसके आने से आपके सारे राज खुल सकते हैं। अगर आप अभी भी इस फीचर के बारे में नहीं समझे हैं, तो हम खुद आपको बता देते हैं।

पढ़ें- इंडिया में कितने यूजफुल हैं डेटिंग ऐप्स, यहां जान लें हर हकीकत !

वॉट्सएप का ये नया फीचर खोल देगा आपका हर राज !

पढ़ें- बेस्ट जॉब खोजने में ये ऐप करेगा आपकी मदद !

रियल टाइम लोकेशन फीचर-

रियल टाइम लोकेशन फीचर-

वॉट्सएप जल्दी ही अपने यूजर्स के लिए रियल टाइम लोकेशन फीचर्स ला सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों की रियल टाइम लोकेशन जान सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद आप अपने दोस्तों को अपनी गलत लोकेशन नहीं बता सकेंगे।

बीटा वर्जन पर उपलब्ध-

बीटा वर्जन पर उपलब्ध-

बता दें कि फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन पर अवेलेबल है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही ये फीचर बाकी यूजर्स के लिए भी आ सकता है। फिलहाल व्हाट्सएप की ओर से इस फीचर के बारें में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

प्रायवेसी खत्म होने का आरोप-

प्रायवेसी खत्म होने का आरोप-

रियल टाइम लोकेशन फीचर पहले भी कई ऐप ला चुके हैं। सभी ऐप के इस फीचर पर प्रायवेसी खत्म होने का आरोप लगता रहा है। क्रिटिक्स का कहना है कि इस तरह के फीचर के जरिए यूजर्स की प्रायवेसी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, वहीं इस फीचर को लॉन्च करने वाली कंपनियों का कहना है कि वह इस फीचर के साथ रियल टाइम लोकेशन ऑन-ऑफ करने का विकल्प भी देती हैं। अगर यूजर्स अपनी लोकेशन शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो अपनी लोकेशन ऑफ कर सकते हैं।

मैनुअली सेटिंग्स-

मैनुअली सेटिंग्स-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियल टाइम लोकेशन को यूजर्स हाथ से सेट कर सकते हैं। जब तक यूजर्स खुद ही इस फीचर को ऑन नहीं करेंगे, कोई भी आपकी लोकेशन नहीं देख पाएगा।

ट्विट से हुआ था लीक-

ट्विट से हुआ था लीक-

ट्विटर अकाउंट @wabetainfo पर व्हाट्सएप का आने वाला ऑफिशियल बीटा अपडेट लीक हुआ था। खबरों के मुताबिक, व्हाट्सएप पर जल्द ही लोकेशन ट्रैकिंग फीचर लॉन्च किए जाने की खबर है। WABetaInfo ने इस फीचर के कुछ फीचर्स के बारे में बताया है।

कर सकते हैं डिसेबल-

कर सकते हैं डिसेबल-

ट्वीट के मुताबिक, यह फीचर by default डिसेबल होगा, लेकिन अगर यूजर चाहे तो सेटिंग्स में जाकर इसे इनेबल कर सकते हैं। अगर यूजर इस फीचर को इनेबल करता है, तो लोकेशन ट्रैकिंग तय समयानुसार डिसेबल हो जाएगा। या फिर यूजर मैनुअली जाकर इसे डिसेबल कर सकता है।

हाल ही में रिलीज किए फीचर्स-

हाल ही में रिलीज किए फीचर्स-

बता दें कि नंबर वन मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप काफी समय से लगातार अपडेट कर रहा है। कुछ समय पहले वॉट्सएप ने पिन टू टॉप और गूगल के जरिए लोकेशन शेयर का फीचर लॉन्च किया था। अब यूजर्स को इस फीचर का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें- ऑनर 8 प्रो, कितना दम है इस फोन में

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp testing real-time location sharing in its app and soon it can be launch. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X