Xiaomi 30 नवंबर को लॉन्च कर रही है "देश का स्मार्टफोन"

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भारत में अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच अपना दबदबा कायम रखना चाहती है। शाओमी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट में इस स्मार्टफोन को देश का स्मार्टफोन कहा है। इसके बाद शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर अकाउंट से स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया। दोनों ट्वीट में एक ही इमेज का इस्तेमाल किया है, जिससे फिलहाल फोन के बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

जहां एक तरफ शाओमी के फैन्स को रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है, वहीं कंपनी ने अपने इंडियन फैन्स का सस्पेंस इस ट्वीट से और बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने ट्वीट में इस फोन को देश का स्मार्टफोन हैशटैग के साथ पेश किया है। साथ ही इसके लॉन्च के बारे में डेट कंफर्म कर दी है। ट्वीट के अनुसार ये स्मार्टफोन 30 नवंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने फोन के बारे में जानकारी देते हुए भी कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल फोन के फीचर्स, स्पेक्स और कीमत के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी ने देश में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनने के लिए सैमसंग से भी हाथ मिलाया है।
कंपनी ने हाल ही में अपने इंडियन यूजर्स के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए शाओमी ने दिल्ली बेस्ड कंपनी कैशिफाई के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत, यूजर्स अपने नजदीकी Mi Home स्टोर जाकर अपने पुराने शाओमी फोन के बदले में बिल्कुल नया शाओमी फोन ले सकेंगे। बता दें कि फिलहाल भारत में शाओमी के कुल 11 Mi Home स्टोर्स हैं, जहां से इन स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








