Nicole Oliveira: 7 साल की निकोल ओलिविएरा ने खोज डालें 7 एस्टेरॉयड, सबसे कम उम्र की है एस्ट्रोनोमर
सात साल की एक ब्राजील की लड़की, जिसे खगोल विज्ञान से बेहद लगाव है, जिसने हाल ही में सात क्षुद्रग्रह (asteroids) खोजें हैं। इस 7 वर्षीय लड़की का नाम निकोल ओलिविएरा (Nicole Oliviera) हैं, इन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की खगोलशास्त्री (astronomer) बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब वह सिर्फ दो साल की थी, तब से अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान के प्रति आकर्षण था।

Airtel, Jio और Vi अपने इन प्लान्स पर दे रहा है फ्री में Amazon Prime Video की सब्सक्रिप्शन
निकोल ओलिविएरा (Nicole Oliviera) ने NASA के लिए खोजे एस्टेरॉयड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोल ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कॉलेबरेशन (International Astronomical Search Collaboration) के एक कार्यक्रम 'Asteroid Hunt' में हिस्सा लिया था। इस तरह निकोल की भागीदारी से सात क्षुद्रग्रहों की खोज हुई हैं। इस कारण यह सबसे कम उम्र की एस्ट्रोनोमर के रूप में जानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किये लैपटॉप पर WhatsApp कैसे इस्तेमाल करें
निकोल ओलिविएरा को सेमिनार में किया इनवाइट
वहीं आपको बता दें कि पिछले महीने, ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन मंत्रालय ने एस्ट्रोनोमी और एरोनोटिक्स पर पहले इंटेरनेशनल सेमिनार में लेक्चर देने के लिए इस लड़की, निकोल ओलिविएरा (Nicole Oliviera) से अनुरोध किया था।
यह भी पढ़ें: 450 रुपए के अंदर आने वाले Airtel, Jio और Vi के बेस्ट डेटा प्रीपेड प्लान्स
अपनी कम उम्र और भरपूर ज्ञान के साथ, ओलिविएरा अपने गृहनगर के स्कूलों में लेक्चर देती रही हैं। ब्राजील के मंत्रालय ने उसे यह जानने के बाद आमंत्रित किया कि वह अलागोस एस्ट्रोनॉमिकल स्टडीज सेंटर, सेंट्रो डी एस्टुडोस एस्ट्रोनोमिको डी अलागोस (सीईएएल) की सबसे कम उम्र की सदस्य है।
इस प्रकार ब्राज़ील की यह सात वर्षीय लड़की निकोल ओलिविएरा (Nicole Oliviera) इन दिनों दुनियाभर में खूब नाम कमा रही है। और लगभग हर जगह इन्हीं के चर्चे हो रहे है, क्योंकि काम भी कुछ ऐसा ही कमाल का किया है।


Click it and Unblock the Notifications