Home
Tariff plan

Airtel ने की नई Xstream Fiber Broadband Plans की घोषणा,मिल रहा है 350 चैनलों के साथ Netflix मुफ्त

भारती Airtel ने नए Xstream Fiber Broadband Plans लॉन्च किए है जो पिछली योजनाओं से बहुत अलग नहीं है, लेकिन नए बेहतर लाभ प्रदान करते है। आपको बता दें Airtel ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की है, जिसमें 1599 रुपये, 699 रुपये और 1,099 रुपये शामिल है।

Airtel ने की नई Xstream Fiber Broadband Plans की घोषणा,मिल रहा है बहुत कुछ  मुफ्त

ये Airtel 4K Xstream Box के साथ 350 से अधिक चैनलों तक मुफ्त प्रदान कर है। नए प्लान ग्राहकों को मिलने वाले लाभों के बारे में अधिक जानने के लिए चलिए डालते है एक नजर......

हाइलाइट्स

- Airtel ने तीन नए Xstream Fiber Broadband Plans किए है लॉन्च ।
- नए ब्रॉडबैंड प्लान में Airtel 4K Xstream Box के साथ 350 चैनल मुफ्त में दिए गए है।
- ग्राहकों को Airtel की ओर से 1,599 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Netflix भी मिल रहा है।

Airtel 1,599 रुपये का Broadband Plan

Airtel का नया 1,599 रुपये का Broadband Plan 1,498 रुपये के प्लान के समान है। लेकिन, नए के साथ, ग्राहकों को Airtel 4K Xstream Box के साथ 350 से अधिक चैनलों तक पहुंच भी मिलती है। इस बॉक्स के लिए 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जो एक बार का शुल्क है। इस सेटअप बॉक्स से यूजर्स केबल टीवी के साथ-साथ OTT कंटेंट का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Airtel ने की नई Xstream Fiber Broadband Plans की घोषणा,मिल रहा है बहुत कुछ  मुफ्त

इसके अलावा यूजर्स को 300Mbps इंटरनेट स्पीड और लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 14 OTT के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सिंगल लॉगिन शामिल है, जिसमें SonyLIV, ErosNow, Lionsgate Play, Hoichoi, ManoramaMax, Shemaroo, Ultra, HungamaPlay, EPICon, DivoTV, Klikk, Nammaflix, Dollywood और Shorts TV शामिल है। इस Broadband Plan के साथ मासिक आधार पर 3.3TB डेटा का उपयोग किया जा सकेगा।

दूसरे प्लान की बात करें तो.....

Airtel 1099 रुपये का Broadband Plan 1099 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान भी है जो 3.3TB मासिक FUP डेटा के साथ 200Mbps स्पीड के साथ आता है। OTTलाभ 1599 रुपये के Airtel Broadband Plan के समान है। फर्क सिर्फ इतना है कि आपको नेटफ्लिक्स नहीं मिलता है। लेकिन, आप इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अन्य सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को एक्सेस कर पाएंगे। इस पर Airtel एक्सस्ट्रीम बॉक्स ऑफर भी मान्य है और ग्राहकों को इसके साथ 350+ टीवी चैनल भी मिलेंगे।

Airtel ने की नई Xstream Fiber Broadband Plans की घोषणा,मिल रहा है बहुत कुछ  मुफ्त

Airtel 699 रुपये का Broadband Plan

अंत में, 699 रुपये का Broadband Plan 40Mbps स्पीड प्रदान करता है। इसमें नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो को छोड़कर, उपरोक्त सभी OTTप्लेटफॉर्म शामिल है। ग्राहकों को 3.3TB मासिक डेटा मिलता है और टीवी ऑफर यहां भी लागू है।
सभी Broadband Plan पहले से ही आधिकारिक साइट पर लाइव है, इसलिए कोई भी जा सकता है और उन्हें देख कर अपना पसंदीदा प्लान ले सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has launched new Xstream Fiber Broadband Plans which is not much different from the previous plans but the new ones offer better benefits. Let us tell you that Airtel has announced three new broadband plans, which include Rs 1599, Rs 699 and Rs 1,099. It is offering free access to over 350 channels with Airtel 4K Xstream Box.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X