Home
Tariff plan

इन 5 तरीकों से जियो को टक्कर दे रहा है एयरटेल का फ्री 4जी इंटरनेट ऑफर

By Agrahi

रिलायंस जियो 4जी सेवा को पेश करते हुए कंपनी ने आकर्षक प्रीव्यू ऑफर भी यूज़र्स को दिया था। जिसमें यूज़र्स को फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड 4जी डाटा और अनलिमिटेड मैसेज का लाभ मिल रहा था। रिलायंस जियो की कमर्शियल लॉन्च के बाद अब यह ऑफर वेलकम ऑफर में बदल गया है। इस ऑफर में डाटा अनलिमिटेड तो नहीं है, लेकिन यह सभी सेवाएं अब 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं।

भारतीय मार्केट में रिलायंस जियो की एंट्री ने अन्य टेलिकॉम कंपनियों को केवल टक्कर ही नहीं दी बल्कि हिला कर रख दिया। फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट के बाद जियो के सस्ते टैरिफ हर चीज यूज़र्स को काफी पसंद आई है। हालाँकि अब बीएसएनएल और एयरटेल जैसे प्रोवाइडर्स ने भी जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है।

एयरटेल ने अपने 4जी यूज़र्स के लिए एक नया और शानदार प्लान ऑफर किया है। इसमें यूज़र्स को 90 दिनों के लिए फ्री 4जी डाटा दिया जाएगा। फिलहाल यह पैक दिल्ली में उपलब्ध है, उम्मीद है अन्य सर्किलों में भी यह जल्द ही यूज़र्स को मिलेगा।

आइए जानते हैं कि एयरटेल का 90 दिनों के लिए फ्री 4जे डाटा ऑफर जियो के ऑफर से कैसे बेहतर है।

30जीबी 4जी डाटा का लें आनंद

30जीबी 4जी डाटा का लें आनंद

एयरटेल के इस नए स्पेशल 4जी डाटा ऑफर में यूज़र्स 30जीबी के 4जी डाटा को लाभ फ्री में पा सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को एक रिचार्ज कराना होगा। 30जीबी की एफयूई लिमिट क्रॉस करने के बाद, इंटरनेट की स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी। ऐसा जियो 4जी के वेलकम ऑफर में भी है। इसमें यूज़र्स को 4जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है, लिमिट क्रॉस होने के बाद स्पीड 128केबीपीएस हो जाती है।

एयरटेल की वैलिडिटी अधिक है

एयरटेल की वैलिडिटी अधिक है

एयरटेल के इस नए फ्री 4जी डाटा प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों तक की है। जो कि पूरे तीन महीने हैं। रिलायंस जियो में भी पहले 90 दिनों के लिए यह ऑफर था, हालाँकि अब यह 31 दिसंबर तक हो गया है। जिसके रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएंगे, जबकि एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होगी।

जियो सामान कीमत में देता है 20 जीबी डाटा

जियो सामान कीमत में देता है 20 जीबी डाटा

वैलिडिटी के अलावा रिलायंस जियो प्लान, जो 31 दिसंबर के बाद आते हैं उनमें 1,499 रुपए का प्लान 4जी 20जीबी डाटा के साथ आता है। हालाँकि इसमें आपको एडिशनल नाईट डाटा और वाईफाई हॉटस्पॉट डाटा भी मिलता है।

किस की स्पीड है बेहतर

किस की स्पीड है बेहतर

स्पीड टेस्ट में हमने देखा की रिलायंस जियो की कमर्शियल लॉन्च के पहले जियो की स्पीड काफी फ़ास्ट थी, लेकिन लॉन्च के बाद जियो की स्पीड में गिरावट आई है।

जियो लेने से पहले सोच लें एयरटेल यूज़र्स

जियो लेने से पहले सोच लें एयरटेल यूज़र्स

अब एयरटेल यूज़र्स रिलायंस जियो 4जी के वेलकम ऑफर के लालच में आने से पहले जरा सोच लें, फायदा कराने के चक्कर में आप कहीं अपना नुकसान न करा बैठें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How Airtel's FREE 4G Data for 90 Days Offer Compete Against Reliance JIO 4G Offers? REad more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X