10 या 20 जीबी, नहीं एयरटेल दे रहा है पूरे 120 जीबी फ्री 4जी डाटा का ऑफर
रिलायंस जियो का वेलकम ऑफ़र बेहद ही आकर्षक है। 31 दिसंबर तक दिया जा रहा फ्री इंटरनेट डाटा व अन्य फ्री सुविधाएं यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यदि आप लाइफ स्मार्टफोन यूज़र्स हैं तो आपको एक साल तक यह सुविधाएं मिल सकती हैं।

हालांकि हमारे पास एयरटेल यूज़र्स के लिए भी एक शानदार खबर है। अब यदि आप जियो के 2-3 महिने के वेलकम ऑफर से खुश हैं तो आपको बता दें कि एयरटेल पूरे एक साल के लिए फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर लाई है।
जी हां! सही सुना आपने। भारती एयरटेल अब तक का सबसे शानदार ऑफर लेकर आई है। इस प्लान में कंपनी 10 या 20 जीबी नहीं बल्कि 120जीबी का फ्री इंटरनेट डाटा यूज़र्स को देगी।
नहीं समझ आया? चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं-
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
भारती एयरटेल
दरअसल भारती एयरटेल ने शुक्रवार को रिटेल दुकानों पर और ऑनलाइन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की पेशकश की घोषणा की है।
इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान
कंपनी ने कहा कि एयरटेल इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान के साथ आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के यूज़र्स 3जी/4जी डाटा के साथ 10जीबी मुफ्त हर महीने एक साल यह लाभ उठा सकते हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
कंपनी का बयान
एक बयान में भारती एयटेल के भारत और दक्षिण एशिया के संचालन निदेशक अजय पुरी ने कहा, "हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए इस रोमांचक डाटा प्रस्ताव लाकर खुश हैं। इससे वे अद्भुत आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का ज्यादा बेहतर अहसास कर सकेंगे।"
ये मिलेगा ऑफर में!
एयरटेल का इन्फिनिटी पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉल-लोकल, एसटीडी की राष्ट्रीय रोमिंग पर सुविधा देता है। इसके साथ ही 4जी/3जी डाटा, एसएमएस और फ्री सदस्यता के साथ विंक म्यूजिक और मूवी की भी सुविधा है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
120 जीबी फ्री डाटा
एक साल तक के लिए हर महीने 3जी/4जी फ्री 10 जीबी डाटा का साफ मतलब है पूरे 120 जीबी फ्री डाटा का लाभ। हैं न धमाकेदार ऑफर!
आईफोन 7 यूज़र्स
अब यदि आप आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने का मन बना रहे हैं और एयरटेल यूज़र्स हैं तो आपकी तो निकल पड़ी है भाईसाहब!
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








