एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन और जियो पर ऐसे मिलेगी अनलिमिटेड फ्री कॉल व इंटरनेट
एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन आदि यूज़र्स के लिए अनलिमिटेड कॉल ऑफर।
रिलायंस जियो द्वारा शुरू की गई डाटा/टैरिफ वॉर अभी तक शांत नहीं हुई है। सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने आकर्षक प्लान पेश कर यूज़र्स को लुभाना चाहती हैं। इंटरनेट डाटा के साथ ही अब अनलिमिटेड फ्री कॉल्स की वॉर भी तेज हो गई है। आईडिया, एयरटेल और वोडाफोन समेत सभी जियो की टक्कर में बराबरी से दावेदारी पेश कर रहे हैं।

रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू इयर ऑफर के बाद से कई अन्य नए प्लान आए हैं। जिनमें अधिकतर अनलिमिटेड कॉल्स और अतिरिक्त डाटा बेनिफिट वाले हैं। हाल ही में वोडाफोन, आईडिया और एयरटेल ने भी ऐसे ही कुछ प्लान पेश किए हैं।
तो आप चाहे आईडिया यूज़र हों, एयरटेल यूज़र हों या फिर वोडाफोन यूज़र्स हों, इस लिस्ट में आप सभी के लिए शानदार अनलिमिटेड कॉल्स के प्लान मौजूद हैं। तो आये नज़र डालते हैं इन शानदार प्लान्स पर-
एयरटेल यूज़र्स
एयरटेल यूज़र्स को इनफिनिटी प्लान के तहत आकर्षक ऑफर मिलते हैं। यूज़र्स 145 रुपए के रिचार्ज पर देशभर में एयरटेल टू एयरटेल अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। इसके साथ यूज़र्स को 300 एमबी 4जी डाटा भी मिलता है। वहीं नए यूज़र्स को 345 रुपए के रिचार्ज पर 3जीबी फ्री डाटा और एसटीडी व लोकल अनलिमिटेड कॉल्स मुफ्त। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।
वोडाफोन यूज़र्स
सुपर ऑवर ऑफर में वोडाफोन यूज़र्स को 16 रुपए के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 3जी/4जी डाटा मिलेगा, जो कि एक घंटे के लिए होगा। 7 रुपए में यूज़र्स अनलिमिटेड कॉल्स का लाभ ले सकते हैं। 144 रुपए से 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स, 300 एमबी 4जी डाटा मिलेगा।
आईडिया यूज़र्स
आईडिया ने हाल ही में एक ऑफर पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स पूरे 12 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, अतिरिक्त इंटरनेट डाटा और साथ रोमिंग सुविधाएं भी पा सकते हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी करीब 9000 रुपए तक का डाटा मुफ्त देगी। यूज़र्स को एक खास रिचार्ज कराना होगा, जिसके बाद वह इस ऑफर का लाभ उठा पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।
एयरसेल यूज़र्स
यदि आप एयरसेल यूज़र्स हैं तो आप 348 रुपए का रिचार्ज करवाएं। इसके तहत आपको 1.5जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स का लाभ मिलेगा।
रिलायंस जियो
रिलायंस जियो के यूज़र्स को कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है। वो जब चाहें मुफ्त वॉयस कॉल्स कर सकते हैं और वो भी अनलिमिटेड। यह सब है जियो के नए हैप्पी न्यू इयर ऑफर का कमाल, जो कि मार्च 2017 तक वैलिड है। कहा यह भी जाता है कि जियो पर कॉल्स हमेशा ही मुफ्त रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








